MP Board 12th Result: मजदूर की बेटी बनी 12वीं की स्टेट टॉपर, भावुक हुए पिता, कहा- बेटी ने नाम रोशन कर दिया

आर्थिक तौर पर कमजोर होने के बाद भी छात्रों ने बड़ी सफलता हासिल की है. ऐसी ही एक होनहार छात्र हैं चांदनी विश्कर्मा. चांदनी 12वीं में कॉमर्स विद मैथ्स स्ट्रीम में राज्‍य की टॉपर रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP Board 12th Result:  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी कर दिया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नतीजों की घोषणा की. टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आ गई है और छात्रों ने ये साबित कर दिया है कि कड़ी मेहतन के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है. आर्थिक तौर पर कमजोर होने के बाद भी छात्रों ने बड़ी सफलता हासिल की है. ऐसी ही एक होनहार छात्र हैं चांदनी विश्कर्मा. चांदनी 12वीं में कॉमर्स विद मैथ्स स्ट्रीम में राज्‍य की टॉपर रही हैं. चांदनी ने NDTV से बात करते हुए कहा कि वे अब देश की सेवा करना चाहती हैं. 

चांदनी ने कड़ी मेहनत से सच किए सपने
कॉमर्स विद मैथ्स स्ट्रीम में 12वीं की टॉपर चांदनी विश्कर्मा के 500 में से 494 नंबर आए हैं. चांदनी विश्‍वकर्मा ने NDTV से खास बातचीत में बताया, 'अप एंड डाउन्स के बीच मैने कंसिस्टेंसी से पढ़ाई की. मेरे पापा मजदूर हैं, उनकी तबियत बीच में खराब हो गई थी. में अब एनडीए का एग्जाम क्लियर करके देश की सेवा करना चाहती हूं'.

चांदनी की मां ने कहा, 'हम मजदूर हैं, बच्ची की बहुत सामान्य परवरिश की हम मजदूर लोग हैं'. चांदनी के पिता ने भावुक होते हुए कहा, 'मैं फर्नीचर बनाने का काम करता हूं. आज बेटी ने नाम रोशन कर दिया है'. 

MP Board 12th Result: मजदूर के बेटे श्लोक ने रचा इतिहास, विज्ञान संकाय में बने स्टेट टॉपर, IAS बनने का है सपना

Advertisement

लड़कियों ने मारी बाजी 
बता दें कि इस साल एमपी बोर्ड के नतीजों में लड़कियों ने बाजी मारी है. मेरिट लिस्ट में भी लड़कियों का दबदबा है. लड़कियों का परीक्षा परिणाम भी लड़कों से बेहतर रहा है और पास प्रतिशत में भी उन्होंने बढ़त बनाई है. 10वीं में 73.4% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. इनमें 70.31 प्रतिशत छात्र और 77.52 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं.  12वीं में कुल 76.01 छात्र पास हुए हैं, जिसमें 72.39 प्रतिशत छात्र और 79.41 प्रतिशत छात्राएं शामिल हैं. 
 

Featured Video Of The Day
TCS Case पर Maharashtra CM Devendra Fadnavis का EXCLUSIVE Interview | Manogya Loiwal