2 hours ago

MPBSE 10TH, 12TH Result LIVE, MP Board Results News LIVE Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि खुद सीएम मोहन यादव रिजल्ट जारी करेंगे. प्रदेश के लाखों छात्रों को इस रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था. पूरे प्रदेश में करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. पिछली बार की ही तरह इस बार भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होगा, इसके अलावा छात्र एनडीटीवी की वेबसाइट पर आकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. रिजल्ट से जुड़ा हर अपडेट आपको इस LIVE ब्लॉग में मिलेगा, इसीलिए जुड़े रहें और पल-पल की जानकारी लेते रहें. 

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट 

mpbse.mponline.gov.in
mpbse.nic.in 
mpresults.nic.in 

NDTV पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE:

Apr 14, 2026 17:56 (IST)

MP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: कल सीएम करेंगे रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Apr 14, 2026 16:50 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट आने वाला है, ऐसे में छात्रों के मन में सवाल होता है कि आखिर पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी हैं. एमपी बोर्ड में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. 

Apr 14, 2026 16:38 (IST)

MP Board 10th 12th Result LIVE: पिछले साल का 12वीं का रिजल्ट

पिछले साल यानी 2025 में हायर सेकेंडरी की परीक्षा में कुल 74.48 प्रतिशत बच्चों ने सफलता हासिल की थी. इस परीक्षा की मेरिट सूची में सतना की प्रियम द्विवेदी अव्वल रहीं, जिन्हें 500 में से 492 अंक मिले थे. टॉपर्स की लिस्ट में कुल 159 छात्रों ने जगह बनाई थी, जिनमें 89 छात्राएं और 70 छात्र शामिल थे. 

Apr 14, 2026 16:25 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?

मार्कशीट में अगर कोई गलती हो, तो छात्रों को तुरंत अपने स्कूल या बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए. 

Advertisement
Apr 14, 2026 16:09 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट कितने बजे होगा जारी?

15 अप्रैल 2026 को सुबह 11:00 बजे एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ जारी करेगा. 

Apr 14, 2026 15:50 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: मोबाइल ऐप से कैसे चेक करें रिजल्ट?

  1. Google Play Store से "MPBSE Mobile App" या "MP Mobile App" डाउनलोड करें
  2. ऐप खोलें और "Know Your Result" विकल्प चुनें
  3. अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज कर सबमिट करें
  4. ऐसा करने के बाद आपको रिजल्ट दिख जाएगा 

Advertisement
Apr 14, 2026 15:37 (IST)

क्या रिजल्ट ऑफलाइन जारी होगा?

नहीं, रिजल्ट पहले ऑनलाइन जारी किया जाएगा. हालांकि, छात्र बाद में अपने स्कूल से आधिकारिक मार्कशीट ले सकते हैं. 

Apr 14, 2026 15:28 (IST)

MP Board Result 2026 LIVE: मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

मार्कशीट में छात्र का नाम, पिता/माता का नाम, रोल नंबर, विषय-वार अंक, कुल अंक और डिवीजन (श्रेणी) की जानकारी होगी. इसे अच्छी तरह चेक कर लें, कोई गलती हो तो तुरंत स्कूल को सूचित करें. 

Apr 14, 2026 15:23 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा कितने छात्रों ने दी थी?

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं परीक्षा में इस साल करीब 7 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. इन सभी का रिजल्ट कल 11 बजे जारी कर दिया जाएगा. 

Apr 14, 2026 14:32 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: सेकेंड एग्जाम का किसे मिलेगा मौका?

MP बोर्ड ने ट्रेडिशनल सप्लीमेंट्री एग्जाम सिस्टम को खत्म कर दिया है और एक 'सेकेंड बोर्ड एग्जाम' शुरू किया है, जिसमें फेल हुए और पास हुए, दोनों तरह के छात्र भाग लेने के पात्र होंगे. अब छात्र किसी भी विषय की परीक्षा दोबारा दे सकेंगे.न केवल फेल हुए विषयों को पास करने के लिए, बल्कि बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए भी. यह परीक्षा 7 मई, 2026 से शुरू होने वाली है. बोर्ड का मानना ​​है कि इस पहल से छात्रों को अपने परिणामों को बेहतर बनाने का एक बेहतर अवसर मिलेगा. सप्लीमेंट्री परीक्षाओं की पिछली प्रणाली को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. पहले, केवल वे छात्र जो हाई स्कूल स्तर पर अधिकतम दो विषयों में, या हायर सेकेंडरी स्तर पर एक विषय में फेल हुए थे, उन्हें ही सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में बैठने की अनुमति थी. लेकिन 'दूसरी परीक्षा' व्यवस्था के तहत, सभी छात्रों को समान अवसर प्रदान किया जाएगा. नए नियमों के अनुसार, किसी विशिष्ट विषय में फेल हुए छात्रों के लिए उस विषय की परीक्षा में बैठना अनिवार्य होगा. इसके विपरीत, जो छात्र पास हो गए हैं, वे अपने अंकों को बेहतर बनाने के लिए स्वेच्छा से किसी भी विषय की परीक्षा में बैठने का विकल्प चुन सकते हैं.

Advertisement
Apr 14, 2026 14:14 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live:एनडीटीवी के क्यूआर कोड से भी चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट एनडीटीवी के क्यूआर कोड से भी चेक कर सकते हैं. इसके लिए ndtv.in पर जाकर बोर्ड परीक्षाओं वाले पेज पर जाएं. 

Apr 14, 2026 14:02 (IST)

MP Board Class 10th 12th Result: डिजीलॉकर पर भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को जारी किया जाएगा. छात्र डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें पहले अकाउंट बनाना होगा. 

Advertisement
Apr 14, 2026 13:50 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: कैसा रहा था एमपी बोर्ड का पिछले साल का रिजल्ट?

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पिछले साल 6 मई को रिजल्ट जारी किया था. 2025 में लड़कियों ने 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में बाजी मारी थी. 12वीं में 74 प्रतिशत और हाई स्कूल में 76 फीसदी बच्चे पास हुए थे. 

Apr 14, 2026 13:46 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: एमपी बोर्ड के छात्र फर्जी वेबसाइट से सावधान

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी होगा. इससे पहले किसी भी वेबसाइट पर रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा, अगर कोई ऐसा दावा करता है तो उस लिंक पर बिल्कुल क्लिक न करें. 

Apr 14, 2026 13:37 (IST)

MP Board Result 2026 LIVE: क्या एक साथ जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?

मध्य प्रदेश बोर्ड एक साथ 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. ठीक 11 बजे रिजल्ट जारी होते ही दोनों बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो जाएगा. 

Apr 14, 2026 13:35 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: एनडीटीवी पर ऐसे देखें एमपी बोर्ड का रिजल्ट

एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.

होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 

इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.

MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.

खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 

इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Apr 14, 2026 13:32 (IST)

MP बोर्ड रिजल्ट चेक करने के पांच तरीके

पहला तरीका है ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए रिजल्ट देखना.

दूसरा तरीका mpresults वेबसाइट का इस्तेमाल करना.

तीसरा तरीका mponline पोर्टल से रिजल्ट चेक करना.

चौथा तरीका DigiLocker ऐप के जरिए रिजल्ट देखना.

पांचवां तरीका SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करना.

Apr 14, 2026 13:20 (IST)

MP Board 10th 12th Result LIVE: 16 लाख से ज्यादा छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या करीब 16 लाख से ज्यादा थी, जिन्हें अब अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. मुख्यमंत्री खुद 15 अप्रैल को 11 बजे रिजल्ट जारी करेंगे. 

Apr 14, 2026 13:14 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: एमपी बोर्ड इन वेबसाइट्स पर जारी करेगा रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड अपनी इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रिजल्ट जारी करेगा - 

  1. mpbse.mponline.gov.in
  2. mpbse.nic.in 
  3. mpresults.nic.in 

Apr 14, 2026 13:06 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: एमपी बोर्ड के छात्र कहां-कहां देख सकते हैं अपना रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर, MPBSE मोबाइल ऐप और एनडीटीवी पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 

Apr 14, 2026 13:03 (IST)

MP Board Result 2026 LIVE: ठीक 11 बजे जारी हो जाएगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

मध्य प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कल यानी 15 अप्रैल को सुबह ठीक 11 बजे जारी कर दिया जाएगा. खुद सीएम मोहन यादव रिजल्ट जारी करेंगे. 

Featured Video Of The Day
Delhi-Dehradun Expressway Inauguration: 2.5 घंटे में पूरा होगा सफर, PM Modi का भव्या Road Show