3 minutes ago

MPBSE Class 10th, 12th Result 2026 LIVE: मध्य प्रदेश के 16 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज 11 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी करने जा रहा है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद नतीजों की घोषणा करेंगे. इस LIVE ब्लॉग में बने रहें, यहां आपको टॉपर्स की लिस्ट, पास प्रतिशत, जिलेवार प्रदर्शन और रिजल्ट चेक करने के डायरेक्ट लिंक से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

एनडीटीवी पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

QR कोड स्कैन कर चेक करें स्कोरकार्ड - 

इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट 

mpbse.mponline.gov.in
mpbse.nic.in 
mpresults.nic.in 

MP Board Result 2026 LIVE Updates:
 

Apr 15, 2026 08:50 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: पासिंग मार्क्स का नियम

छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने अनिवार्य हैं. प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों में अलग-अलग पास होना जरूरी है. 

Apr 15, 2026 08:46 (IST)

MPBSE Result 2026 OUT Soon: कुछ ही घंटे में जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट अब से कुछ ही घंटे में जारी हो जाएगा. ठीक 11 बजे सीएम मोहन यादव रिजल्ट जारी करेंगे. 

Apr 15, 2026 08:44 (IST)

MP Board 10th 12th Result LIVE: एनडीटीवी पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • MP Board Class 10/12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही एमपी बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Apr 15, 2026 08:38 (IST)

इन पांच तरीकों से चेक करें रिजल्ट

पहला तरीका है आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के जरिए रिजल्ट देखना.

दूसरा तरीका mpresults वेबसाइट का इस्तेमाल करना.

तीसरा तरीका mponline पोर्टल से रिजल्ट चेक करना.

चौथा तरीका DigiLocker ऐप के जरिए रिजल्ट देखना.

पांचवां तरीका SMS के जरिए रिजल्ट प्राप्त करना.

Advertisement
Apr 15, 2026 08:35 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए मोबाइल ऐप की भी सुविधा

गूगल प्ले स्टोर से 'MPBSE Mobile App' डाउनलोड कर छात्र बिना ब्राउजर खोलें 'Know Your Result' सेक्शन में अपना रोल नंबर डालकर रिजल्ट देख सकते हैं.

Apr 15, 2026 08:25 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर (DigiLocker) पर मार्कशीट

आधिकारिक घोषणा के तुरंत बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजीलॉकर ऐप से भी डाउनलोड कर सकेंगे, जो हर जगह मान्य होगी.

Advertisement
Apr 15, 2026 08:14 (IST)

Madhya Pradesh Board Results 2026 Live: कहां से जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट?

इस बार एमपी बोर्ड का रिजल्ट खुद सीएम मोहन यादव जारी कर रहे हैं. रिजल्ट समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास, भोपाल से जारी किया जाएगा.  

Apr 15, 2026 08:09 (IST)

MP Board 10th 12th Result LIVE: SMS से ऐसे देखें अपना रिजल्ट

अगर इंटरनेट धीमा है, तो छात्र 56263 पर मैसेज भेजकर भी रिजल्ट देख सकते हैं. 10वीं के लिए MPBSE10 <Roll Number> और 12वीं के लिए MPBSE12 <Roll Number> टाइप करें.

Apr 15, 2026 08:07 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: वेबसाइट्स की लिस्ट

छात्र अपना स्कोरकार्ड mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे. भारी ट्रैफिक की स्थिति में NDTV पर भी सीधा लिंक उपलब्ध रहेगा. 

Apr 15, 2026 07:36 (IST)

MP Board 12th Toppers 2026:मेरिट लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल की Toppers List भी जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री मेधावी छात्रों को सम्मानित भी कर सकते हैं. 

Advertisement
Apr 15, 2026 07:30 (IST)

MPBSE 10th 12th Result 2026 LIVE: 16 लाख छात्रों की किस्मत का फैसला

इस साल प्रदेशभर से करीब 16 लाख से ज्यादा छात्र (लगभग 9 लाख 10वीं में और 7 लाख 12वीं में) परीक्षा में शामिल हुए थे.

Apr 15, 2026 07:28 (IST)

MP Board Result 2026 LIVE: CM मोहन यादव करेंगे घोषणा

इस बार का रिजल्ट खास है, क्योंकि खुद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल स्थित अपने आवास 'समतत्व भवन' से नतीजों की घोषणा करेंगे.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Noida में प्रदर्शन के नाम पर अराजकता फैलाने वालों का 'Yogi ट्रीटमेंट'! | Noida Protest