25000 रुपये कमाने का मौका, सरकार के इस क्विज में होगी इनामों की बरसात

इस क्विज का मकसद नागरिकों को यह समझाना है कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक है. यह गीत मशहूर लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास आनंदमठ से लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वंदे मातरम क्विज में इनाम जीतने का मौका

भारत के अमर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' के 150 साल पूरे होने के अवसर पर संस्कृति मंत्रालय ने एक खास पहल शुरू की है. मंत्रालय ने MyGov के साथ मिलकर 'वंदे मातरम्: 150 Years Quiz' लॉन्च किया है. इस पहल का मकसद वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, उसके गौरवशाली इतिहास और देशभक्ति की भावना के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना है. इस क्विज के जरिए नागरिकों और छात्रों को वंदे मातरम् कैसे लिखा गया, उसके साहित्यिक महत्व और भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उसकी भूमिका के बारे में जानने का मौका मिलेगा.

स्वतंत्रता आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका 

इस क्विज का मकसद नागरिकों को यह समझाना है कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक पहचान और स्वतंत्रता आंदोलन की प्रेरणा का प्रतीक है. यह गीत मशहूर लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास 'आनंदमठ' से लिया गया है. यह स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशभक्ति का एक शक्तिशाली नारा बन गया था. इस क्विज के जरिए लोग वंदे मातरम् की खूबसूरती, उसके अर्थ और उससे जुड़ी प्रेरणादायक कहानी के बारे में जान सकेंगे. इसका मकसद लोगों में भारत की सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और मजबूत करना है

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

इस राष्ट्रीय क्विज में हिस्सा लेने वालों को पुरस्कार से भी नवाजा जाएगा. 

पहला पुरस्कार: 25,000 रुपए 

दूसरा पुरस्कार: 15,000 रुपए

तीसरा पुरस्कार: 10,000 रुपए

इसके अलावा टॉप 150 प्रतिभागियों को 3,000-3,000 का पुरस्कार दिया जाएगा. इस दौरान सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा.

कौन ले सकता है भाग​?

इस क्विज में भारत का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है. इसके लिए आपको MyGov प्लेटफॉर्म पर जाकर 'Login to play quiz' पर क्लिक करना हैं. इस दौरान आपसे 300 सेकंड में 10 सवाल पूछे जाएंगे. इस दौरान कुछ नियमों का ध्यान रखना जरूरी है, जैसे - 

क्विज ‘Play Quiz' पर क्लिक करते ही शुरू हो जाएगा.

एक प्रतिभागी की एक ही एंट्री मान्य होगी.

प्रतिभागियों को अपने MyGov प्रोफाइल की जानकारी सही और अपडेट रखनी होगी.

किसी भी तरह की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा या गलत तरीके अपनाने पर प्रतिभागी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा.

क्विज से जुड़े किसी भी विवाद या कानूनी मामले का निपटारा दिल्ली में होगा. संस्कृति मंत्रालय और MyGov जरूरत पड़ने पर नियमों में बदलाव या क्विज रद्द भी कर सकता है. 

देशभक्ति की भावना को फिर से महसूस करने का अवसर

“वंदे मातरम्: 150 Years Quiz” देश के नागरिकों को न केवल अपने ज्ञान को परखने का मौका दे रहा है, बल्कि भारत की स्वतंत्रता की विरासत और सांस्कृतिक पहचान को समझने का भी एक शानदार अवसर है. इस पहल के जरिए लोग वंदे मातरम् की भावना को फिर से महसूस कर सकते हैं और उसके गौरवशाली इतिहास को जान सकते हैं.

Advertisement

क्या होती है सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड परीक्षा? जिसमें पास होने वाले वकीलों को मिलती है ये खास पावर

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग के हालात पर एंकर ने PAK पैनलिस्ट की लगाई क्लास! | Iran War News | NDTV India