NEET UG 2026: NEET का एग्जाम देने जा रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत, बायोमेट्रिक फेल होने पर भी मिलेगी एंट्री

NTA advisory for NEET UG 2026 : कोई भी परेशानी आने पर उम्मीदवारों को केवल एक लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी. इसका फॉर्मेट एग्जाम सेंटर पर सेंटर सुपरिटेंडेंट की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
NEET UG 2026 वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर

NTA advisory for NEET UG 2026 : NEET (UG) 2026 की परीक्षा 03 मई 2026 को होने जा रही है. इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency) ने कैंडिडेट्स के लिए एक अहम एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में बताया गया है कि परीक्षा वाले दिन बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या, डिवाइस फेलियर, कनेक्टिविटी इश्यू या दूसरी दिक्कत आने पर भी उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा. यह कदम लाखों NEET उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है. क्योंकि कई बार तकनीकी या फिजिकल कारणों से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में समस्या आ जाती है. ऐसे में परीक्षा से बाहर होने का डर अब काफी हद तक खत्म हो गया है.

बायोमेट्रिक फेल होने पर क्या होगा?

एडवाइजरी के अनुसार, एग्जाम सेंटर पर फ्रिस्किंग प्रोसेस के बाद सभी कैंडिडेट्स को बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन से गुजरना होगा. लेकिन अगर किसी समस्या के चलते यह प्रोसेस पूरा नहीं हो पाता है, तो भी उम्मीदवार को एग्जाम रूम में एंट्री दी जाएगी. इन तकनीकी समस्याओं में डिवाइस की खराबी, इंटरनेट या कनेक्टिविटी समस्या या उंगलियों के निशान सही न आना शामिल हैं. 

ऐसे मामलों में उम्मीदवारों को केवल एक लिखित अंडरटेकिंग देनी होगी. इसका फॉर्मेट एग्जाम सेंटर पर सेंटर सुपरिटेंडेंट की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा. यह प्रोसेस केवल एक फॉर्मेलिटी के तौर पर पूरा किया जाएगा. यह कदम एग्जाम प्रोसेस को सुचारू बनाने और कैंडिडेट्स का साल बचाने के मकसद से उठाया गया है. 

परीक्षा के दौरान नहीं होगी दिक्कत 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने यह भी बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी छात्र को बायोमेट्रिक प्रोसेस के लिए परेशान नहीं किया जाएगा. परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक है. PwD/PwBD उम्मीदवारों के लिए यह समय बढ़कर शाम 6:00 बजे तक हो सकता है. 

एग्जामिनेशन अथॉरिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि वे शांत रहें, सभी निर्देशों का पालन करें और परीक्षा पर फोकस करें. किसी भी तकनीकी समस्या की स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि परीक्षा केंद्र पर दूसरे ऑप्शंस होंगे.

Advertisement

ये भी पढ़ें - UGC NET के लिए रजिस्ट्रेशन हुए शुरू, इस बार हुआ है ये बड़ा बदलाव; नोट कर लीजिए जरूरी तारीखें

Featured Video Of The Day
US Iran War: Hormuz में नाकेबंदी को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति Trump | BREAKING NEWS