Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती 2026 पर छुट्टी का पूरा कन्फ्यूजन खत्म, जानिए 31 मार्च को कहां-कहां बंद रहेंगे स्कूल

Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती पर 31 मार्च को देश के कई हिस्सों में स्कूल, बैंक और शेयर बाजार बंद रहेंगे. जानिए पूरा अपडेट और पहले से कर लें तैयारी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mahavir Jayanti 2026: 31 मार्च को कहां बंद हैं स्कूल

Mahavir Jayanti 2026: महावीर जयंती 2026 को लेकर लोगों के मन में छुट्टी और कामकाज को लेकर काफी सवाल चल रहे हैं, और इस बार थोड़ा कन्फ्यूजन भी देखने को मिला है. 31 मार्च को ये बड़ा जैन पर्व मनाया जाएगा, जो भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में खास माना जाता है. गजटेड छुट्टी होने की वजह से देश के कई हिस्सों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा. ऐसे में स्कूल जाने वाले बच्चों और उनके पेरेंट्स को इस बात की चिंता होती है कि स्कूल खुले रहेंगे या फिर बंद रहेंगे. चलिए जानते हैं कि 31 मार्च को क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा.

स्कूल और कॉलेज का हाल

महावीर जयंती के अवसर पर देश के कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र में 31 मार्च 2026 को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि मध्य प्रदेश और कर्नाटक में तारीख में बदलाव किया गया है और यहां 30 मार्च 2026 को अवकाश रहेगा. यानी ज्यादातर राज्यों में 31 मार्च को छुट्टी होगी, लेकिन कुछ राज्यों में इसे एक दिन पहले लागू किया गया है.

बैंक और पोस्ट ऑफिस पर असर

31 मार्च को देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसमें मुंबई, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पटना, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे शहर शामिल हैं. पोस्ट ऑफिस भी इस दिन बंद रहेंगे. हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे रोजमर्रा के लेन-देन में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी.

शेयर बाजार भी रहेगा बंद

महावीर जयंती का असर शेयर बाजार पर भी साफ दिखाई देगा. 31 मार्च को एनएसई और बीएसई दोनों में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी. यानी इस दिन इक्विटी और डेरिवेटिव्स समेत सभी सेगमेंट में कोई कारोबार नहीं होगा. निवेश करने वालों को एक दिन का ब्रेक लेना पड़ेगा.

Advertisement

पहले निपटा लें जरूरी काम

कुल मिलाकर 31 मार्च को देश के कई हिस्सों में कामकाज धीमा रहेगा. स्कूल, बैंक और बाजार तीनों पर इसका असर पड़ेगा. ऐसे में अगर आपके पास कोई जरूरी काम है, तो उसे पहले ही पूरा कर लेना समझदारी होगी. ताकि छुट्टी के दिन आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े

ये भी पढ़ें - UPPSC Result: देवरिया के दो सगे भाइयों ने किया कमाल, एक साथ UP PCS निकालकर बने अफसर

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: जंग में उतरे Donald Trump के मरीन कमांडो | Bharat Ki Baat Batata Hoon