KVS Admission: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 1st Lottery Result के बाद लंबी वेटिंग लिस्ट

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए फर्स्‍ट लॉटरी रिजल्‍ट के बाद लंबी वेटिंग लिस्‍ट है. वेटिंग लिस्ट को नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

KVS Admission: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए फर्स्‍ट लॉटरी रिजल्‍ट के बाद लंबी वेटिंग लिस्‍ट है. वेटिंग लिस्ट को नोटिस बोर्ड पर लगा दिया गया है. ये लिस्‍ट बाल वाटिका और कक्षा एक में एडमिशन के लिए हैं. लिस्‍ट देखकर अभिभावक परेशान हैं. वे अपनी बारी आने के इंतजार में हैं. 

खबरें आ रही हैं कि कई केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए जबरदस्त मारामारी देखने को मिल रही है. कुछ स्कूल तो ऐसे हैं, जहां एक सीट के लिए 25 से अधिक दावेदार लाइन में हैं। 

कब आएगी सेकेंड लिस्‍ट 
अगर पहली लिस्‍ट में एडमिशन की तय सीमा के बाद सीटें खाली रह जाती हैं तो इस स्थिति में दूसरी लिस्‍ट जारी की जाएगी. दूसरी सूची 16 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी. इसके बाद भी सीटें रिक्‍त रह जाती हैं तो तीसरी सूची 21 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी. 

एडमिशन के लिए जरूरी दस्तावेज 

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • अगर आरक्षित श्रेणी के तहत आवेदन किया है तो जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी
  • अभिभावकों का आधार कार्ड

कैसे चेक करें पहली लिस्‍ट 

KVS की  ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं. होमपेज पर "Admissions 2026-27" टैब पर क्लिक कर दें. "Lottery Result 2026" पर क्लिक कर दें. KV रीजन और स्कूल का नाम चुनें. लिस्ट एक PDF फ़ाइल के रूप में खुलेगी.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
मौत से बस एक कदम दूर थी मौत, तभी हेलमेट पहने शख्स ने मारा झपट्टा, छीन लाया जिंदगी