खान सर की 5 बातें, “दिल लगाना ही है तो किताबों से लगाओ, बेवफा भी निकलेगी तो मुकद्दर बना कर जाएगी”

Khan Sir Motivational Quotes: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा खान सर के मुरीद हैं. खान सर को स्‍टूडेंट्स कई वजहो से पसंद करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Khan Sir Motivational Quotes: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा खान सर के मुरीद हैं. खान सर को स्‍टूडेंट्स कई वजहो से पसंद करते हैं. उनका पढ़ाने का यूनिक और सिंपल तरीका, कम फीस के अलावा एक मुख्‍य वजह है उनकी मोटिवेशनल स्‍पीच. खान सर जब बोलते हैं तो बच्‍चे पढ़ाई के जोश से भर जाते हैं. उनकी सीख बताती है कि मेहनत, सही सोच और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्‍य हासिल किया जा सकता है. 

खान सार की 5 बातें, जो स्टूडेंट्स को हार नहीं मानने देतीं- 

'सोच बदलो, जिंदगी बदल जाएगी.'

'सफलता की सबसे बड़ी बात है कि वो मेहनत करने वाले पर फिदा हो जाती है.'

'अक्‍ल बादाम खाने से नहीं ठोकर खाने से आती है.' 

'जो पानी से नहाएगा वो लिबास बदलेगा जो पसीने से नहाएगा वो इतिहास बदलेगा.'

विकास दिव्‍यकीर्ति सर की 5 बातें, “क्यों डरें जिंदगी में क्या होगा, कुछ नहीं हुआ तो तजुर्बा होगा” 

'आपको अगर दिल लगाना ही है तो किताबों से लगाओ, बेवफा भी निकलेगी तो मुकद्दर बना कर जाएगी.'

खान सर कहते हैं- बड़े सपने देखने की हिम्मत रखो

खान सर युवाओं को हमेशा बड़ा सोचने के लिए प्रेरित करते हैं. वे कहते हैं कि लक्ष्‍य हमेशा बड़ा होन चाहिए, तभी आप जीवन में कुछ हासिल कर पाएंगे. उनका मानना है कि हालात चाहे जैसे हों, अगर जुनून है तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. वे कहते हैं- किस्मत पर नहीं, मेहनत पर भरोसा करना चाहिए. 

पटना वाले खान सर 

खान सर शिक्षक के अलावा डिजिटल इन्फ्लुएंसर भी हैं. वे विज्ञान, भूगोल आदि विषयों को देसी भाषा और बिहारी लहजे में सरल और मनोरंजक तरीके से समझाने के लिए जाने जाते हैं. यही कारण है कि छात्र उन्हें बहुत पसंद करते हैं. उनके यूट्यूब चैनल पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं. 

Featured Video Of The Day
Iran War BREAKING | 'स्थाई रूप से युद्ध खत्म हो..' जंग रोकने के लिए ईरान की 10 नई शर्त | US Iran War