खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले के बाद एक्शन में सरकार, सख्त कोचिंग पॉलिसी बनाने का ऐलान

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर अचानक हमला हो गया, हमले की सूचना मिलते ही पूरा पुलिसबस वहां पहुंचा और खान सर को सुरक्षा दी गई. इस घटना के बाद अब सरकार एक्शन में आई है और नई कोचिंग पॉलिसी बनाने का ऐलान हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में बनेगी कोचिंग पॉलिसी, सख्त होंगे नियम

कोचिंग सेंटर चलाने वाले मशहूर टीचर खान सर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. हाल ही में उनके कोचिंग इंस्टीट्यूट पर हमला हुआ, जिसके बाद अब बिहार सरकार एक्शन में आ गई है. बिहार में शिक्षा विभाग ने कोचिंग नीति बनाए जाने की घोषणा कर दी है. बताया गया है कि अगले 3 महीने के भीतर कोचिंग नीति तैयार कर ली जाएगी और इसी नीति के तहत बिहार के सभी कोचिंग संस्थान संचालित होंगे. इसमें कई सख्त नियम बनाए जा सकते हैं और उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई है. 

कोचिंग सेंटर्स के लिए तैयार होगा कोड ऑफ कंडक्ट

बिहार सरकार की इस नई नीति के तहत सभी कोचिंग संस्थानों के लिए एक 'मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट' (आचार संहिता) तैयार किया जाएगा.  इसमें यह तय किया जाएगा कि कोचिंग को किस तरह और किन नियमों के दायरे में रहकर चलाना है. आने वाले कुछ ही दिनों में इसे लेकर एक गाइडलाइन जारी हो सकती है. 

खान सर ने बताई पूरी कहानी

खान सर के कोचिंग सेंटर पर 2 जून की रात करीब 10 बजे हमला हुआ. इस वक्त खान सर वहीं मौजूद थे और ऑनलाइन क्लास दे रहे थे. पहले खान सर ने अपने बयान में फायरिंग की बात कही थी, लेकिन बाद में पुलिस ने साफ किया कि गोलियां नहीं चलीं. खान सर ने आरोप लगाया है कि पास के ही एक कोचिंग संचालक की तरफ से उन्हें धमकी दी गई थी. इस पूरे मामले में खान सर के कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ हुई है और सिक्योरिटी गार्ड को भी चोट लगी है. फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है और सरकार भी इस मामले में सख्ती दिखा रही है. 

नीट पेपर लीक के बाद चर्चा में खान सर

खान सर अक्सर छात्रों के साथ अपने देसी तरीके से बाचतीत के लिए जाने जाते हैं. पढ़ाई के अलावा वो देश के तमाम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. हाल ही में हुए नीट पेपर लीक के बाद खान सर ने एनटीए की जमकर आलोचना की थी और दोषियों को फांसी देने की बात कही थी. इसके बाद उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठाए और उनके वीडियो खूब वायरल भी हुए. 

Advertisement

खान सर को किसने दिया था 107 करोड़ की नौकरी का ऑफर? खुद बताई थी पूरी कहानी

Featured Video Of The Day
मालवीय नगर हादसे की आँखों-देखी; चश्मदीदों के बयानों से रौंगटे खड़े हो जाएंगे