Karnataka SSLC Result OUT: कर्नाटक SSLC रिजल्ट 2026 जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे कर सकते हैं चेक

Karnataka SSLC Result OUT: कर्नाटक बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Karnataka SSLC Result OUT: कर्नाटक बोर्ड ने कक्षा 10वीं का रिजल्ट किया जारी

Karnataka SSLC Result OUT: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने SSLC (कक्षा 10वीं) का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 8.65 लाख से ज्यादा छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जारी किया गया है, जिसे छात्र देख सकते हैं. इसके अलावा छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजीलॉकर से भी डाउनलोड कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे रिजल्ट चेक किया जा सकता है और इसका पूरा प्रोसेस क्या है. 

इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • karresults.nic.in
  • kseab.karnataka.gov.in
  • sslc.karnataka.gov.in

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर "Karnataka SSLC Result 2026" लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें

डिजीलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?

वेबसाइट क्रैश होने की स्थिति में छात्र DigiLocker (डिजिलॉकर) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए results.digilocker.gov.in पर जाना होगा. यहां छात्र अपनी डिजिटल साइन वाली ओरिजिनल मार्कशीट देख और डाउनलोड कर पाएंगे. इसके लिए छात्रों को अपने मोबाइल नंबर और आधार से लॉगिन करना होगा. 

सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका 

कर्नाटक बोर्ड में पास होने के लिए कम से कम 35 फीसदी मार्क्स लाना जरूरी है. वहीं जो छात्र किसी कारणवश परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे, उन्हें इसी साल आयोजित होने वाली सप्लीमेंट्री परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा. अपनी ऑनलाइन मार्कशीट में अपना नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और पास/फेल स्टेटस को ध्यान से चेक करें. गलती होने पर स्कूल को जरूर सूचित करें. रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल से अपनी ओरिजनल मार्कशीट कलेक्ट कर लें.

Featured Video Of The Day
M3M Foundation | सर्वाइवल से आत्मनिर्भरता तक: बदलती जनजातीय ज़िंदगियां | NDTV India