Karnataka 2nd PUC Result 2026 (Out) LIVE: रिजल्‍ट जारी, चेक करें अपना स्‍कोर

Karnataka 2nd PUC Result 2026 (Out) LIVE: कर्नाटक स्‍कूल एग्‍जामिनेशन एंड एसेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने  2nd PUC Exam के नतीजे जारी कर दिए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 1 min

Karnataka 2nd PUC Result 2026 (Out) LIVE: कर्नाटक स्‍कूल एग्‍जामिनेशन एंड एसेसमेंट बोर्ड (KSEAB) ने  2nd PUC Exam के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी है, वे ऑफिशियल वेबसाइट karresults.nic.in पर नतीजे चेक कर सकते हैं. 

कब हुए थे एग्‍जाम 

Karnataka 2nd PUC एग्‍जाम 18 फरवरी से 17 मार्च के बीच लिए गए थे. 1,217 सेंटर्स पर छात्रों ने परीक्षा दी थी. इस साल कुल 7,10,363 छात्रों ने इसके लिए रजिस्‍ट्रेशन किया था. इनमें से साइंस स्‍ट्रीम के 2,92,645 छात्र, कॉमर्स के 2,11,174 छात्र और ऑर्ट्स के 1,42,982 छात्र थे. 

यहां से करें रिजल्‍ट डाउनलोड 

छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट karresults.nic.in और kseab.karnataka.gov.in पर रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker पर भ‍ी रिजल्‍ट देखा जा सकता है. KarnatakaOne mobile application के माध्‍यम से भी छात्र अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं व डाउनलोड कर सकते हैं.

वेबसाइट से ऐसे चेक करें रिजल्‍ट 

  • ऑफिशियल वेबसाइट kseab.karnataka.gov.in या karresults.nic.in पर लॉगइन करें. 
  • Karnataka 2nd PUC Result 2026 link पर क्लिक करें. 
  • registration number डालें. 
  • subject combination चुनें. 
  • डिटेल्‍स सबमिट करें और रिजल्‍ट देखें. 
  • मार्कशीट को डाउनलोड कर लें. 

Featured Video Of The Day
Iran US War: अमेरिका ने ईरान की किन 10 शर्तों को खारिज किया? | Donald Trump | Breaking News