JEE Main रिजल्ट के बाद क्यों बढ़ता है कंफ्यूजन, ड्रॉप लेना मौका या जोखिम? समझें इसके पीछे का पूरा गणित

JEE Main का रिजल्ट आने के बाद कई छात्र असमंजस में होते हैं कि ड्रॉप लें या कॉलेज चुनें. सही प्लानिंग के साथ ड्रॉप फायदा दे सकता है, लेकिन इसमें जोखिम भी छिपा होता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
JEE Main के लिए ड्रॉप लेना कितना सही

JEE Mains का रिजल्ट आ गया है और रिजल्ट आते ही लाखों छात्रों के मन में एक साथ कई सवाल घूमने लगते हैं. किसी को उम्मीद से कम रैंक मिली है तो कोई अपने स्कोर से खुश नहीं है. ऐसे में सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है कि क्या इसी साल कॉलेज ले लिया जाए या एक साल ड्रॉप लेकर दोबारा तैयारी की जाए. ये वो समय होता है जब स्टूडेंट और उनके परिवार दोनों असमंजस में होते हैं, क्योंकि एक फैसला पूरे करियर का डायरेक्शन बदल सकता है. सही फैसला लेने के लिए ज्यादा समझदारी और प्लानिंग जरूरी होती है.

रिजल्ट के बाद क्यों होती है असमंजस

रिजल्ट के बाद कई छात्रों को लगता है कि वे इससे बेहतर कर सकते थे. कुछ को अच्छे कॉलेज नहीं मिलते, तो कुछ अपनी पसंद की ब्रांच नहीं पा पाते. दोस्तों और रिश्तेदारों की सलाह भी कन्फ्यूजन बढ़ा देती है. इसी वजह से कई स्टूडेंट तुरंत फैसला नहीं ले पाते और ड्रॉप लेने का ऑप्शन गंभीरता से सोचने लगते हैं.

ड्रॉप लेने की बड़ी वजहें

ड्रॉप लेने के पीछे सबसे आम कारण है मनचाही रैंक न मिलना. कई छात्र मानते हैं कि एक साल और मेहनत करके वे बेहतर स्कोर ला सकते हैं. कुछ के लिए बोर्ड और जेईई की तैयारी साथ करना मुश्किल होता है, जिससे उनकी तैयारी अधूरी रह जाती है. वहीं कुछ छात्र बेहतर गाइडेंस और कोचिंग के लिए भी ड्रॉप लेने का फैसला करते हैं.

ड्रॉप लेने के फायदे

ड्रॉप ईयर का सबसे बड़ा फायदा होता है पूरा फोकस. इस दौरान छात्र अपनी कमजोरियों को सुधार सकते हैं और ज्यादा प्रैक्टिस कर सकते हैं. मॉक टेस्ट और पिछले साल के सवालों से स्ट्रेटजी बेहतर बनती है. सही प्लानिंग के साथ ये साल बड़ा बदलाव ला सकता है.

Advertisement

चुनौतियां और जोखिम

ड्रॉप लेना आसान नहीं होता. एक साल का गैप मानसिक दबाव बढ़ा देता है और लगातार पढ़ाई से बर्नआउट का खतरा रहता है. अगर दोबारा भी रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं आया तो निराशा बढ़ सकती है. साथ ही एक साल पीछे रह जाने का एहसास भी परेशान करता है.

मेंटल और सोशल इफेक्ट

ड्रॉप ईयर में मोटिवेशन बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है. शुरुआत में जोश ज्यादा होता है, लेकिन धीरे-धीरे दबाव और थकान बढ़ सकती है. सोशल लाइफ भी सीमित हो जाती है, जिससे अकेलापन महसूस हो सकता है. इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है.

Advertisement

क्या करें सही फैसला

ड्रॉप लेने से पहले अपनी तैयारी, लक्ष्य और ससिचुएशन को अच्छे से समझना जरूरी है. अगर आपको लगता है कि सही रणनीति के साथ आप बेहतर कर सकते हैं, तभी ये फैसला लें. वरना मौजूद ऑप्शंस को भी समझदारी से अपनाना एक अच्छा रास्ता हो सकता है.

JEE Main Result: किस पर्सेंटाइल पर मिलेगा कौन सा कॉलेज? जानें किसे करनी चाहिए JEE Advanced की तैयारी

Featured Video Of The Day
सीजफायर टूटा तो जंग तय, ईरान को लेकर इजरायल और यूएस ने बता दिया पूरा प्लान