JEE Main Result: कोचिंग सिटी कोटा ने फिर रचा इतिहास, कबीर छिल्लर का प्रथम रैंक, बोले- मॉक टेस्ट के साथ-साथ..

JEE Main Result 2026: कोटा कोचिंग के कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया प्रथम रैंक पर जमाया कब्ज़ा है. कबीर दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं, कोटा में पिछले 2 साल से रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

JEE Main Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसके बाद से कोचिंग सिटी कोटा में जश्‍न का माहौल है. कोटा कोचिंग के कबीर छिल्लर ने ऑल इंडिया प्रथम रैंक पर जमाया कब्ज़ा है. कबीर दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं, कोटा में पिछले 2 साल से रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे. इसके साथ ही कोटा कोचिंग से टॉप 10 में 4 स्टूडेंट ने बाजी मारी है. 5वीं रैंक अर्णव गौतम, 6 रैंक पर शुभम ओर ऑल इंडिया में आठवीं रैंक पर ऋषि प्रेमनाथ ने बाजी मारी है. 

कबीर छिल्लर ने क्‍या कहा 

कबीर की यह उपलब्धि लगातार मेहनत, सटीक रणनीति और सेल्फ एनालिसिस का परिणाम है. कबीर के पिता मोहित छिल्लर आईआईटीयन हैं और वर्तमान में दिल्ली एनसीआर में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां प्रियंका छिल्लर प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं. कबीर इससे पहले 10वीं कक्षा 98 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण कर चुके हैं.

कबीर ने बताया कि मेरी सक्सेस का मुख्य कारण फैकल्टीज का गाइडेंस मानता हूं, साथ ही मैंंने अपने पढ़ाई करने के तरीके को भी अलग बनाया है. उन्‍होंने बताया कि हर टेस्ट के बाद अपना एनालिसिस किया और जहां कमी थी, उसी पर सबसे ज्यादा फोकस किया.

बतौर कबीर, 'मैं एग्जाम से पहले स्टडी स्ट्रेटेजी को फाइन ट्यून करता हूं. नियमित मॉक टेस्ट देने के साथ-साथ हर पेपर का डीपली एनालिसिस किया, जिससे मेरी एक्यूरेसी और टाइम मैनेजमेंट दोनों बेहतर होते चले गए. कॉन्सेप्ट क्लियर होना सबसे जरूरी है. रटने की बजाय हर टॉपिक को समझना और उसे एप्लाई करना ही मेरी सबसे बड़ी ताकत रही'.

Advertisement

'पढ़ाई को छोटे-छोटे टारगेट्स में बांटा, शॉर्ट नोट्स बनाए और नियमित रिवीजन को अपनी आदत बनाया. गलतियों को दोहराने से बचने के लिए मैं हर टेस्ट के बाद कमजोरियों पर फोकस करता था. मैं दोस्तों के साथ समय बिताता हूं, जिससे मानसिक रूप से रिफ्रेश रहने में मदद मिलती है. भविष्य को लेकर मेरा लक्ष्य स्पष्ट है. आईआईटी मुम्बई से कम्प्यूटर साइंस ब्रांच में बीटेक करने के बाद वर्ल्ड की नंबर-1 मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता हूं'.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: 'ये अन्याय से मुक्ति पाने का चुनाव...' Bengal में CM Mamata पर जमकर बरसे Amit Shah