JEE Main के 26 टॉपर्स में अकेली लड़की, जानिए कौन है Mallavarapu Aasna और कैसे की तैयारी

Mallavarapu Aasna JEE Main 2026 में लड़कियों में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली छात्रा बनी हैं, जिन्होंने करीब 99.998 पर्सेंटाइल हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
JEE Main 2026 के टॉपर्स में अकेली लड़की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 के अप्रैल सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया है, जिसमें 11 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था. इस बार 26 स्टूडेंट्स ने पूरे 100 पर्सेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. JEE Main 2026 सेशन 2 का रिजल्ट सामने आते ही देशभर में छात्रों के बीच चर्चा तेज हो गई है और इस बार एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है Mallavarapu Aasna का, जिन्होंने फीमेल कैटेगरी में टॉप कर सभी का ध्यान खींच लिया है. लाखों स्टूडेंट्स के बीच इतना शानदार स्कोर हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है और यही वजह है कि उनका नाम अब हर जगह लिया जा रहा है. रिजल्ट के बाद कई स्टूडेंट्स को लगता है कि अब IIT का रास्ता आसान हो गया है, लेकिन असल में ये सफर अभी बाकी है.

कौन हैं Mallavarapu Aasna

Mallavarapu Aasna तेलंगाना की रहने वाली हैं और उन्होंने JEE Main 2026 में करीब 99.998 पर्सेंटाइल हासिल किया है. ये स्कोर इस साल किसी भी लड़की का सबसे ज्यादा स्कोर माना जा रहा है. खास बात ये है कि इस बार कोई भी फीमेल कैंडिडेट 100 पर्सेंटाइल तक नहीं पहुंच पाई, लेकिन Aasna ने टॉप पोजिशन अपने नाम कर ली.

मेहनत और सही प्लानिंग का कमाल

JEE Main जैसी परीक्षा में सफलता यूं ही नहीं मिलती, इसके पीछे लगातार मेहनत और सही स्ट्रैटेजी होती है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कॉन्सेप्ट क्लियर रखना, मॉक टेस्ट देना और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है. Aasna की सफलता भी इसी का नतीजा मानी जा रही है, जहां उन्होंने नियमित पढ़ाई और फोकस के दम पर ये मुकाम हासिल किया.

IIT का रास्ता अभी बाकी

कई स्टूडेंट्स को लगता है कि JEE Main क्लियर करते ही IIT में एडमिशन तय हो जाता है, लेकिन ऐसा नहीं है. JEE Main सिर्फ पहला स्टेप है. इसके बाद JEE Advanced को क्लियर करना जरूरी होता है, तभी IIT में दाखिला मिलता है. ऐसे में Aasna समेत बाकी टॉपर्स की नजर अब अगले एग्जाम पर टिकी हुई है.

Advertisement

CUET या डायरेक्ट एडमिशन? 12वीं के बाद CBSE छात्रों के लिए क्या है बेस्ट ऑप्शन

Featured Video Of The Day
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण पर सड़कों पर योगी, लखनऊ में विपक्ष के खिलाफ जन आक्रोश