JEE Main 2026 एडमिट कार्ड आउट, जानें एग्जाम से जुड़ी हर जरूरी बात

JEE Main 2026 session 2 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है. 2 और 4 अप्रैल के एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
JEE Main 2026 session 2

JEE Main 2026 session 2 का इंतजार कर रहे लाखों स्टूडेंट्स के लिए आखिरकार वो पल आ ही गया जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. पढ़ाई, रिवीजन और मॉक टेस्ट के बीच सबसे बड़ा सवाल यही था कि एडमिट कार्ड कब आएगा. अब ये इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि NTA ने हॉल टिकट जारी कर दिया है और वेबसाइट पर डाउनलोड लिंक भी एक्टिव हो गया है. जिन छात्रों का एग्जाम 2 और 4 अप्रैल को है, वो तुरंत अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. ऐसे में अब वो घड़ी आ गई है जब आपकी मेहनत आपका रिजल्ट तय करेगी.

एडमिट कार्ड जारी, अब ऐसे करें डाउनलोड

  • NTA ने JEE Main 2026 session 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं.
  • डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं और दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिख जाएगा, जिसे तुरंत डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
  • एग्जाम के दिन बिना प्रिंट के एंट्री नहीं मिलेगी.

इन तारीखों के लिए अभी आया हॉल टिकट

फिलहाल एडमिट कार्ड सिर्फ 2 और 4 अप्रैल के एग्जाम के लिए जारी किया गया है. बाकी तारीखों यानी 5, 6, 7 और 8 अप्रैल के लिए हॉल टिकट जल्द जारी होगा. ऐसे में जिन स्टूडेंट्स का एग्जाम बाद में है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना होगा.

एडमिट कार्ड में छुपी जरूरी बातें

JEE Main का एडमिट कार्ड सिर्फ एक पन्ने का नहीं बल्कि चार पन्नों का होता है. पहला पेज सबसे जरूरी होता है जिसमें आपकी पूरी डिटेल्स होती हैं. इसके साथ सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी दिया जाता है. बाकी पेज में जरूरी इंस्ट्रक्शन और गाइडलाइन होती हैं. अगर आपने आधार के अलावा किसी और आईडी से फॉर्म भरा है, तो एक्स्ट्रा डिक्लेरेशन फॉर्म भी साथ ले जाना जरूरी होगा.

एग्जाम डे पर ये चीजें रखना जरूरी

एग्जाम सेंटर पर सिर्फ एडमिट कार्ड ले जाना काफी नहीं है. इसके साथ एक वैलिड फोटो आईडी जरूर रखें. कई सेंटर पर पासपोर्ट साइज फोटो भी मांगी जा सकती है, इसलिए पहले से तैयार रहें. कोशिश करें कि बैग या अनावश्यक सामान न ले जाएं क्योंकि कई सेंटर पर लॉकर की सुविधा नहीं होती है.

Advertisement

मार्क्स और पर्सेंटाइल का गेम समझें

JEE Main में आपका हर नंबर मायने रखता है. ज्यादा मार्क्स का मतलब बेहतर पर्सेंटाइल होता है. आमतौर पर 250 से ऊपर स्कोर करने वाले स्टूडेंट्स 99.9 पर्सेंटाइल के करीब पहुंच जाते हैं, जिसे एक सेफ स्कोर माना जाता है. इसलिए अब आखिरी समय में स्मार्ट स्ट्रैटेजी और टाइम मैनेजमेंट ही आपको आगे ले जाएगा.

UPTET 2026 के आवेदन शुरू, जानें अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस और Eligibility Criteria

Featured Video Of The Day
US ने अपने नागरिकों को तुरंत Iraq छोड़ने का आदेश दे दिया! बगदाद यूनिवर्सिटी पर ईरान का हमला संभव