JEE Advanced 2026 को लेकर बड़ा अपडेट, विदेशी और OCI छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

JEE Advanced 2026: IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के लिए विदेशी और OCI छात्रों के रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं, आवेदन की आखिरी तारीख 2 मई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन

JEE Advanced 2026: अगर आप IIT में पढ़ने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काफी खास है. देश के सबसे बड़े इंजीनियरिंग एग्जाम को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है जिसने हजारों छात्रों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 के लिए विदेशी और OCI छात्रों का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. अब ये छात्र आसानी से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं और अपने IIT के सपने की ओर कदम बढ़ा सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 2 मई तय की गई है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना बहुत जरूरी है.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा. इसके बाद 'Foreign National Candidates और OCI/PIO (F) Candidates' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. फिर अपनी बेसिक जानकारी भरनी होगी और आगे बढ़ना होगा. इसके बाद आवेदन फीस जमा करनी होगी. लास्ट में फॉर्म सबमिट करके उसकी कॉपी सेव या प्रिंट कर लेना चाहिए.

कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे

फॉर्म भरते समय कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे. इसमें हाल की फोटो, सिग्नेचर, पहचान पत्र और जन्म प्रमाण पत्र शामिल हैं. OCI या PIO छात्रों को अपना कार्ड और पासपोर्ट भी देना होगा. वहीं विदेशी छात्रों को पासपोर्ट या नागरिकता से जुड़ा प्रमाण देना जरूरी है. सभी फाइल्स तय साइज और फॉर्मेट में ही अपलोड करनी होंगी.

मार्कशीट से जुड़ी जानकारी

जो छात्र पहली बार 2026 में एग्जाम देंगे उनके लिए 12वीं की मार्कशीट देना जरूरी नहीं है. लेकिन बाकी छात्रों को ये डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. अगर जरूरत हो तो टेस्टिमोनियल भी दिया जा सकता है. ध्यान रखें कि सभी डॉक्यूमेंट सही फॉर्मेट में हों.

Advertisement

ध्यान रखने वाली जरूरी बातें

  • छात्रों को सलाह दी गई है कि फॉर्म भरने से पहले सारे डॉक्यूमेंट तैयार रखें.

  • आखिरी समय का इंतजार करने से बचें क्योंकि वेबसाइट स्लो हो सकती है.
  • फॉर्म में दी गई जानकारी सही होनी चाहिए, क्योंकि गलत जानकारी पर आवेदन रद्द हो सकता है. इसलिए सावधानी से हर डिटेल भरें.

यूपी में अब नहीं चलेगी स्कूलों की मनमानी! सिर्फ सरकारी किताबों से होगी पढ़ाई

Featured Video Of The Day
Iran को Trump के Ultimatum के बीच Israel कर रहा क्या तैयारियां? IDF कमांड सेंटर पहुंचा NDTV