जामिया मिलिया इस्लामिया की एडमिशन विंडो फिलहाल नहीं होगी बंद, अब इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Jamia Millia Islamia Admission: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने अपने सभी कोर्सेस के लिए एडमिशन विंडो 2 अप्रैल तक के लिए खोलने का फैसला लिया है, पहले एडमिशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 मार्च थी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Jamia Millia Islamia Admission

Jamia Millia Islamia Admission: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तमाम कोर्सेस में एडमिशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. अब छात्र 2 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इससे पहले जामिया में एडमिशन लेने की आखिरी तारीख 26 मार्च थी. अलग-अलग वजह से कुछ छात्र अपना आवेदन नहीं कर पाए थे, अब यूनिवर्सिटी की तरफ से उन्हें एक बार फिर मौका दिया जा रहा है. अगर आपने भी अब तक एडमिशन के लिए आवेदन नहीं किया तो आप अगले पांच दिन में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. 

जामिया में किन कोर्सेस के लिए आवेदन

जामिया ने अपने सभी कोर्सेस के लिए आवेदन खोले हैं. इसमें ग्रेजुएशन (UG), पोस्ट ग्रेजुएशन (PG), डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस शामिल हैं. इसके लिए जामिया की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर अपना आवेदन कर सकते हैं. यूनिवर्सिटी की तरफ से साफ किया गया है कि 2 अप्रैल के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. आइए जानते हैं कि आवेदन का तरीका क्या है. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट admission.jmi.ac.in/admission.jmi.ac.in पर जाएं. 
  • जामिया के एडमिशन पोर्टल पर जाएं और अपनी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके 'New Registration' करें.
  • आपके ईमेल पर एक लिंक और फोन पर एक कोड आएगा, उसे डालकर अपना अकाउंट एक्टिवेट करें.
  • 'My Application' पर जाएं और अपना कोर्स चुनकर अपनी जानकारी (नाम, पढ़ाई आदि) भरें.
  • इसके बाद अपनी फोटो और सिग्नेचर की स्कैन कॉपी अपलोड करें.  
  • फीस भरने के बाद सारी जानकारी अच्छी तरह देख लें और सबमिट कर लें 

सुधार का मिलेगा मौका

जिन छात्रों की तरफ से आवेदन में किसी भी तरह की गलती की जाएगी, उन्हें मेल के जरिए सूचित किया जाएगा. अगर फॉर्म भरने में कोई गलती हो जाती है, तो यूनिवर्सिटी 1 अप्रैल से 6 अप्रैल 2026 के बीच सुधार करने का मौका देगी. यानी छात्रों को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, वो आराम से आवेदन कर सकते हैं और फिर भी कोई चीज छूट जाती है तो उसे सुधार सकते हैं.

UPPSC LT Grade: एलटी ग्रेड असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, जानें किस दिन है एग्जाम

Featured Video Of The Day
VIDEO: जनता दरबार में महिला की बात सुन गुस्साए योगी, बोले- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं