जामिया मिल्लिया में अचानक क्यों तैनात हुई भारी पुलिस फोर्स? इस इवेंट का विरोध कर रहे हैं छात्र

Jamia Students Protest RSS Event: RSS की स्थापना के 100 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर जामिया के छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आरएसएस के इवेंट को लेकर जामिया में प्रदर्शन

Jamia Students Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) यूनिवर्सिटी में अचानक भारी पुलिसबल तैनात हो चुका है. छात्रों ने कैंपस में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े संगठन 'युवा' की तरफ से आयोजित 'युवा कुंभ' कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया है. इसे लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच कैंपस में पुलिसबल तैनात किया गया है. ये कार्यक्रम RSS की स्थापना के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया था. छात्रों का कहना है कि एक केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस तरह के आयोजन को अनुमति देना अल्पसंख्यक छात्रों की गरिमा और सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है. 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी के सभी गेट्स पर भारी सुरक्षाबल तैनात कर दिया है. स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. किसी भी तरह की कोई हिंसा न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. छात्रों ने प्रशासन से इस कार्यक्रम की इजाजत तुरंत वापस लेने और यह स्पष्ट करने की मांग की है कि ऐसे कार्यक्रमों को अनुमति क्यों दी गई. फिलहाल कैंपस में जमकर नारेबाजी हो रही है. 

यूनिवर्सिटी का क्या है पक्ष?

फिलहाल यूनिवर्सिटी की तरफ से इस मामले को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम इंजीनियरिंग विभाग के भीतर आयोजित किया जा रहा है. प्रदर्शन करने वाले छात्रों का कहना है कि इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुछ कॉलेजों में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिनका वहां भी विरोध हुआ था.

छात्र नेताओं का क्या कहना है?

जामिया के छात्र और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स यूनियन (AISA) के दिल्ली प्रेसिडेंट सैय्यद ने इस प्रदर्शन को लेकर कहा, जिस जामिया के अंदर आपको एक इवेंट करवाने को लेकर 10 गार्ड घेर लेते हैं, जिस जामिया में प्रोटेस्ट पर रोक लगा दी गई है. उस जामिया में आज एसी कमरे में एक पूरा प्रोग्राम करने की इजाजत मिली है. हम अपने लोकतांत्रिक अधिकारियों का इस्तेमाल करके प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे कार्यक्रमों से कैंपस का माहौल खराब होगा और हम इसका विरोध करते रहेंगे. \

Advertisement

UP Police Vacancy: यूपी पुलिस में एक लाख भर्तियों का ऐलान, सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद बताया पूरा प्लान

Featured Video Of The Day
Mira Bhayandar News: मीरा भायंदर चाकूकांड का लेटेस्ट वीडियो आया सामने, देखिए कैसे हुई पूरी वारदात