JNU प्रोफेसर की बेटी अन्‍ना स‍िन्‍हा ने क‍िया कमाल, पहली कोशिश में बनीं IPS, अब J&K में मिली बड़ी पोस्टिंग

IPS अन्ना सिन्हा को अब जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले का नया SSP नियुक्त किया गया है. UPSC 2022 में पहले प्रयास में AIR 112 हासिल कर आईपीएस बनी थीं. दिल्ली से पढ़ाई कर सिविल सेवा तक पहुंचीं अन्ना की सफलता और नई जिम्मेदारी युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ips anna sinha  ssp ramban jammu kashmir upsc air 112 success story
Anna Sinha Instgram
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • IPS अन्ना सिन्हा ने UPSC में पहली ही कोशिश में ऑल इंडिया रैंक 112 हासिल की थी
  • अन्ना सिन्हा को रामबन जिले का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है
  • दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल से शिक्षा प्राप्त की

संघ लोक सेवा आयोग की स‍िव‍िल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है. हर साल लाखों युवा इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन पहली ही कोशिश में सफलता हासिल कर पाना बहुत कम लोगों के हिस्से में आता है. ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी आईपीएस अधिकारी अन्ना सिन्हा की है. अब जम्मू-कश्मीर सरकार ने हाल ही में हुए पुलिस प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें रामबन जिले का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है.

पहले प्रयास में हासिल की बड़ी कामयाबी

अन्ना सिन्हा ने वर्ष 2022 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 112 हासिल की थी. पहली ही कोशिश में मिली इस सफलता ने उन्हें देशभर के यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा बना दिया. उनकी सफलता के पीछे लगातार मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और लक्ष्य के प्रति समर्पण को मुख्य वजह माना जाता है.

बचपन से पढ़ाई में रहीं अव्वल

दिल्ली में पली-बढ़ीं अन्ना सिन्हा ने अपनी स्कूली शिक्षा स्प्रिंगडेल स्कूल से पूरी की. वह बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं. अकादमिक उपलब्धियों के साथ-साथ उन्होंने सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अन्ना को संगीत और शास्त्रीय नृत्य में विशेष रुचि रही है. उन्होंने तमिल संगम से भरतनाट्यम की औपचारिक ट्रेनिंग भी प्राप्त की है.

शिक्षकों के परिवार से मिलता रहा मार्गदर्शन

अन्ना सिन्हा ऐसे परिवार से आती हैं जहां शिक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई. उनके पिता दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी मां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य से जुड़ी हुई हैं. घर का शैक्षणिक माहौल उनके व्यक्तित्व और करियर निर्माण में अहम भूमिका निभाता रहा.

Advertisement

रामजस कॉलेज से ग्रेजुएशन, फिर की इकोनॉमिक्स में मास्टर्स

अन्ना सिन्हा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित रामजस कॉलेज से इकोनॉमिक्स में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने अंबेडकर यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में मास्टर्स किया. उच्च शिक्षा के प्रति उनकी रुचि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद पीएचडी में भी दाखिला लिया. पीएचडी की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी और पहली ही कोशिश में सफलता प्राप्त कर ली.

अब संभालेंगी रामबन जिले की कानून व्यवस्था

यूपीएससी में सफलता के बाद आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहीं अन्ना सिन्हा को अब जम्मू-कश्मीर में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. 9 अक्टूबर 2026 को हुए पुलिस प्रशासनिक फेरबदल में उन्हें रामबन जिले का नया एसएसपी नियुक्त किया गया.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP में किसानों की तरक्की की कहानी! योगी सरकार की योजनाओं से कितना बदला जीवन?
Topics mentioned in this article
IPS
UPSC
Jammu Kashmir