देश के सबसे अमीर IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर कौन हैं? इतने करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

Indias Richest IPS Officer: गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पिता और दादा भी पुलिस में अधिकारी रह चुके हैं. वो पंजाब के हाई प्रोफाइल आईपीएस अधिकारियों में से एक हैं, जिन्होंने SSP से लेकर पुलिस कमिश्नर के पद पर काम किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
देश के सबसे अमीर आईपीएस गुरप्रीत भुल्लर

देश के तमाम IPS अधिकारियों की कहानियां आपने खूब सुनी होंगीं, किसी ने गरीबी से निकलकर यूपीएससी क्रैक किया तो कोई अपने आखिरी अटेंप्ट में अपना सपना पूरा कर पाया. हालांकि एक आईपीएस अधिकारी ऐसे भी हैं, जिन्हें उनकी अमीरी के लिए जाना जाता है. पंजाब के IPS अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर को देश का सबसे अमीर आईपीएस कहा जाता है. गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई आईपीएस अधिकारियों की संपत्ति की जानकारी के बाद इसका खुलासा हुआ था. ऐसे में आइए जानते हैं कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर कौन हैं और कैसे उनकी संपत्ति सैकड़ों करोड़ों में है. 

कौन हैं IPS गुरप्रीत सिंह भुल्लर?

गुरप्रीत सिंह भुल्लर 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. सेंट स्टीफन कॉलेज दिल्ली से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने बीए ऑनर्स में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद वो पुलिस सर्विस में चले गए. 1991 में उनकी नौकरी पंजाब पुलिस सर्विस (PPS) में अफसर के तौर पर लगी थी. इसके बाद उन्होंने पटियाला के डीएसपी के तौर पर काम किया और फिर 2004 में उन्हें प्रमोशन देकर IPS बनाया गया. 

IPS बनने के बाद गुरप्रीत सिंह भुल्लर की पोस्टिंग कई अहम 

IPS के तौर पर प्रमोट होने के बाद गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कई अहम जिलों में काम किया और हर सरकार में वो जरूरी पदों पर रहे. उन्होंने मोहाली, जालंधर और अमृतसर में एएससपी और पुलिस कमिश्नर के तौर पर काम किया. हालांकि कुछ हफ्ते पहले उन्हें अचानक अमृतसर पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया और डीआईजी बॉर्डर रेंज के पद पर तैनात कर दिया गया. 

गुरप्रीत सिंह भुल्लर के पिता और दादा भी पंजाब स्टेट पुलिस सर्विस से प्रमोट होकर आईपीएस बने और फिर रिटायर हुए थे. गुरप्रीत सिंह भुल्लर की कुल संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा पिता और दादा की संपत्ति से है. 

Advertisement

इतने करोड़ की है संपत्ति

आईपीएस अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर की कुल संपत्ति 152 करोड़ से भी ज्यादा है. दिल्ली से लेकर पंजाब तक उनके पास कई संपत्तियां हैं, जो उन्हें विरासत में मिली हैं. उन्होंने अपनी संपत्तियों का ब्योरा दिया था, जिसके बाद उनका नाम देश के सबसे अमीर IPS अधिकारियों में शुमार हो गया. यही वजह है कि उन्हें भारत का सबसे अमीर आईपीएस कहा जाता है. उन्होंने अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा दादा-दादी से मिली पैतृक संपत्ति को बताया है. ये जानकारी उन्होंने 2016 में दी थी. 

ये भी पढ़ें - कौन हैं IPS संजुक्ता पराशर, जंगलों में एके-47 लेकर घूमने वाली जांबाज पुलिस अफसर, कोबरा कमांडो यूनिट की पहली लेडी बॉस बनीं

Advertisement
Topics mentioned in this article
Richest IPS Officer
Richest IPS Officer Gurpreet Singh
Success Story