IIT JAM 2026 की रिस्पॉन्स शीट हुई जारी, ये रहा डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

IIT JAM 2026: आईआईटी और आईआईएससी में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा IIT JAM 2026 की रिस्पॉन्स शीट जारी की गई है. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवार इसे चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
IIT JAM रिस्पॉन्स शीट हुई जारी

IIT JAM 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने IIT JAM 2026 रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है. उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं. हालांकि ये फाइनल रिजल्ट नहीं है, इससे उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं और इसे डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस क्या है. 

रिस्पॉन्स शीट में क्या होता है?

रिस्पॉन्स शीट में उम्मीदवार के लिए कई जरूरी चीजें होती हैं. इसमें टेस्ट पेपर कोड, परीक्षा कोड, क्वेश्चन आईडी और उम्मीदवार के चुने गए विकल्प के साथ मार्किंग स्कीम की जानकारी शामिल होती है. फाइनल आंसर की जारी होने से पहले उम्मीदवार इससे अपने रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं. जल्द ही IIT JAM 2026 की आंसर की भी जारी की जाएगी. 

ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

  • आधिकारिक वेबसाइट jam2026.iitb.ac.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर JAM 2026 exam responses के लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रजिस्टर्ड ईमेल और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
  • अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए क्रेडेंशियल सबमिट करें.
  • Download Response Sheet के विकल्प पर क्लिक करें.

कब तक जारी होगा रिजल्ट?

आईआईटी जैम के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. बताया जा रहा है कि मार्च 2026 तक ही फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट के बाद पास होने वाले उम्मीदवार IIT समेत देश के बड़े कॉलेजों में एमएससी और जॉइंट एमएससी पीएचडी प्रोग्राम के लिए एलिजिबल होंगे और आवेदन कर पाएंगे. 

उम्मीदवारों को गुमराह करने के लिए कई कोचिंग इंस्टीट्यूट लगातार आंसर की जारी कर रहे हैं, लेकिन वो पूरी तरह से सही नहीं हैं. अब तक आधिकारिक तौर पर आंसर की जारी नहीं की गई है, इसीलिए सटीक जानकारी के लिए IIT JAM 2026 की आधिकारिक वेबसाइट को फॉलो करते रहें. यहीं आपको फाइनल आंसर की और रिजल्ट की सही जानकारी मिलेगी. 

दुनिया के किन देशों के स्कूल सिलेबस में पहुंच चुका है AI? देख लीजिए पूरी लिस्ट

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | साहिल केस में नए CCTV VIDEO में क्या दिखा? | Sahil Dhaneshra Death | Bharat Ki Baat