IIT गांधीनगर का SRIP 2026 : रिसर्च का सपना देखने वाले छात्रों के लिए सुनहरा मौका

IIT गांधीनगर ने SRIP 2026 के लिए समर रिसर्च इंटर्नशिप की जानकारी जारी की है. इस प्रोग्राम में ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के छात्र प्रोफेसरों के साथ मिलकर काम करते हैं और रिसर्च को सीधे समझने व सीखने का उन्हें शानदार मौका मिलता हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
IIT गांधीनगर में SRIP 2026 के लिए समर रिसर्च इंटर्नशिप

अगर आप पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च की दुनिया को भी समझना चाहते हैं और देश के जाने माने इंस्टीट्यूट में काम करने का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. IIT गांधीनगर के SRIP 2026 (Summer Research Internship Program) के लिए आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू होने वाले हैं. यह प्रोग्राम ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के छात्रों को IIT के प्रोफेसरों के साथ सीधे काम करने और रिसर्च को नजदीक से समझने व सीखने का अच्छा मौका देता है. SRIP केवल एक इंटर्नशिप नहीं है, बल्कि यह सीखने, नए विचार समझने और खुद को बेहतर बनाने का प्लेटफॉर्म है, जहां पढ़ाई के साथ-साथ कल्चरल एक्टिविटीज और कैंपस लाइफ को भी करीब से देखने और जीने का मौका मिलता है.

SRIP 2026 क्या है? (What is SRIP 2026)

SRIP यानी Summer Research Internship Program IIT गांधीनगर का एक सम्मानित समर प्रोग्राम है, जिसमें छात्र अलग-अलग विषयों में रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करते हैं. इस दौरान छात्रों को फैकल्टी मेंटॉरशिप, लेक्चर सीरीज और प्रेजेंटेशन का मौका मिलता है.

कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)

इस प्रोग्राम के लिए वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर या मास्टर डिग्री कर रहे हैं. अलग-अलग विषयों के छात्रों के लिए रिसर्च के अवसर उपलब्ध हैं.

इंटर्नशिप की अवधि (Internship Duration)

SRIP 2026 की न्यूनतम अवधि 7 हफ्ते है. यह प्रोग्राम 7 मई से 16 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा. छात्र अधिकतम 8 हफ्ते तक इंटर्नशिप कर सकते हैं.

स्टाइपेंड और अवॉर्ड (Stipend and Awards)

चुने गए स्टूडेंट्स को ₹2000 प्रति सप्ताह का स्टाइपेंड दिया जाएगा, अधिकतम 8 हफ्तों तक. इसके अलावा, शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ इंटर्न्स को  Bhalodia-Khetan Summer Research Excellence Award के तहत ₹50,000 का विशेष पुरस्कार भी मिलेगा.

आवेदन कैसे करें और अंतिम तारीख? (How to Apply and Deadline?)

  • SRIP 2026 के लिए आवेदन 16 फरवरी 2026 से शुरू होंगे.
  • आवेदन की अंतिम तारीख 5 मार्च 2026 है.

इस लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: tiny.cc/srip2026

SRIP की खास बातें (SRIP Highlights)

इस प्रोग्राम में रिसर्च के अलावा कई दूसरी एक्टिविटीज शामिल हैं, जैसे लेक्चर सीरीज, Chalk the Talk, रिसर्च डायरी, पोस्टर सेशन, कल्चरल एक्टिविटीज और स्पोर्ट्स एक्टिविटीज.

अगर आप रिसर्च में करियर बनाना चाहते हैं या IIT के एकेडमिक माहौल को करीब से देखना चाहते हैं, तो SRIP 2026 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है. समय रहते आवेदन करके आप अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं.

Advertisement

क्या आपने ITI की है? कोचीन शिपयार्ड में निकली बड़ी भर्ती, हाथ से निकल न जाए मौका

Featured Video Of The Day
Delhi Crime News: कार में 3 लाशें और तांत्रिक! Peeragarhi Case में सामने आया हैरान करने वाला मोड़