ICSI CS Professional Results 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2025 (CS Professional Result 2025) जारी कर दिया है. अगर आप सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (CS Professional Programme Syllabus 2022) के स्टूडेंट हैं, तो अब आप अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट सुबह 11:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया है. इसे आप सीधे डाउनलोड कर सकते हैं.
रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा
सीएस का रिजल्ट जारी होने के बाद आपको रिजल्ट और मार्क्स स्टेटमेंट (Result-cum-Marks Statement) आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर भी भेजा जाएगा. अगर 30 दिन के अंदर डॉक्यूमेंट्स नहीं मिलता है, तो आप exam@icsi.edu पर ईमेल कर सकते हैं और अपनी डिटेल्स भेजकर रिजल्ट की कॉपी प्राप्त कर सकते हैं.
ये हैं टॉपर्स के नाम
सबसे दिलचस्प बात ये है कि सीएस के इस रिजल्ट में टॉप-3 रैंक लड़कियों ने हासिल की है. किंजल अजमेरा ने पहली रैंक हासिल की है, वहीं मान्या बाथला को इस एग्जाम में दूसरी रैंक मिली है. तीसरी रैंक चारू उपाध्याय को मिली है. चौथी रैंक पर विनी निर्मल सेपरी हैं और पांचवीं रैंक अंजली कुमारी को मिली है.
ICSI CS Professional Result 2025 कैसे चेक करें
सबसे पहले ICSI की ऑफिशियल वेबसाइट www.icsi.edu पर जाएं.
- रिजल्ट सेक्शन सर्च करें.
- लिंक 'Declaration of Result of CS Professional Programme and Executive Programme Examinations- Dec, 2025 Session.' पर क्लिक करें.
- अपनी डिटेल्स डालें.
- अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ (DoB) डालें.
- सबमिट पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड और प्रिंट कर लें.
CS प्रोफेशनल टॉपर लिस्ट 2025
ICSI ने रिजल्ट के साथ ही टॉपर लिस्ट भी जारी कर दी है. अगर आपका नाम भी टॉपर्स में शामिल है, तो आप इसे रिजल्ट लिंक पर ही चेक कर सकते हैं. टॉपर बनने वाले कैंडिडेट के नाम और नंबर आसानी से देख सकते हैं. इससे जुड़े ज्यादा डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.