DU में कॉलेज और विभाग स्तर के चुनावों में ABVP का दबदबा, NSUI-SFI ने भी दर्ज की जीत

इन सभी परिणामों को DUSU के केंद्रीय चुनाव के अंतिम नतीजे नहीं माना जाना चाहिए. ये अलग-अलग कॉलेजों और विभागों में हुए स्थानीय छात्र चुनावों के परिणाम हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
DU में कॉलेज और विभाग में चुनाव के परिणाम या चुके हैं.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों और विभागों में हुए स्थानीय छात्र चुनावों के नतीजे सामने आए हैं. इन परिणामों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कई कॉलेजों और विभागों में बड़ी संख्या में पदों पर जीत दर्ज की है. अदिति महाविद्यालय में ABVP ने सभी पदों पर कब्जा किया, जबकि अरविंदो कॉलेज मॉर्निंग में संगठन ने 6-0 से क्लीन स्वीप किया. भारती कॉलेज में ABVP ने सभी आठ पद जीते, वहीं शिवाजी कॉलेज में भी 6-0 से सभी पद अपने नाम किए.

SRCC से लाइब्रेरी साइंसेज तक जीत

श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) में ABVP ने अध्यक्ष, मंत्री और दोनों सेंट्रल काउंसलर समेत सभी प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की. डिपार्टमेंट ऑफ लाइब्रेरी साइंसेज में भी अध्यक्ष, मंत्री और दोनों सेंट्रल काउंसलर पद ABVP के खाते में गए. डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में संगठन ने चारों पदों पर जीत हासिल की. केशव महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP उम्मीदवार विजयी रहे. 

SPM, ARSD और अन्य कॉलेजों में भी बढ़त

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में अध्यक्ष, सचिव और दोनों सेंट्रल काउंसलर पद ABVP ने जीते. सामने आए अन्य नतीजों में कई कॉलेजों में संगठन के उम्मीदवारों की जीत की जानकारी मिली है. स्थानीय चुनावों में इन परिणामों ने ABVP के प्रदर्शन को प्रमुखता से सामने रखा है. 

NSUI के खाते में भी कई सीटें

कॉलेज स्तर के चुनावों में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के उम्मीदवारों ने भी कई सीटों पर जीत दर्ज की. मोतीलाल नेहरू कॉलेज मॉर्निंग में NSUI ने क्लीन स्वीप किया. SPM मॉर्निंग में उपाध्यक्ष पद पर NSUI उम्मीदवार जीते. श्रद्धानंद कॉलेज में सचिव और सेंट्रल काउंसलर पद पर भी NSUI की जीत हुई. 

Advertisement

SFI ने भी दर्ज की महत्वपूर्ण जीत

जहां कई कॉलेजों में ABVP का प्रदर्शन मजबूत रहा, वहीं स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने भी कुछ अहम पदों पर जीत दर्ज की. भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज में SFI की दिल्ली राज्य समिति की सदस्य आर्ची बिस्वास ने ABVP उम्मीदवार को हराकर अध्यक्ष पद जीता. इसी कॉलेज में सचिव, संयुक्त सचिव और सेंट्रल काउंसलर पदों पर भी अलग-अलग परिणाम सामने आए. जाकिर हुसैन कॉलेज मॉर्निंग में SFI के जितेंद्र ने संयुक्त सचिव पद पर जीत दर्ज की. 

RLA और रामलाल कॉलेज में क्लीन स्वीप

NSUI के उम्मीदवारों ने रामलाल आनंद कॉलेज और रामलाल कॉलेज में क्लीन स्वीप दर्ज किया. भगिनी निवेदिता कॉलेज में अध्यक्ष और सेंट्रल काउंसलर पद पर जीत मिली. आर्यभट्ट कॉलेज में अध्यक्ष और सचिव समेत चार सीटों पर NSUI उम्मीदवार विजयी रहे. किरोड़ीमल कॉलेज में उपाध्यक्ष और BCR पद पर भी संगठन ने जीत दर्ज की, जबकि वेंकटेश्वर कॉलेज में पांच सीटों पर NSUI उम्मीदवारों की जीत की जानकारी सामने आई है. 

Advertisement

DUSU के केंद्रीय नतीजों से अलग हैं ये परिणाम

इन सभी परिणामों को DUSU के केंद्रीय चुनाव के अंतिम नतीजे नहीं माना जाना चाहिए. ये अलग-अलग कॉलेजों और विभागों में हुए स्थानीय छात्र चुनावों के परिणाम हैं. DUSU के केंद्रीय पदों का चुनाव और उसके परिणाम अलग प्रक्रिया के तहत घोषित किए जाते हैं. इसलिए इन नतीजों से फिलहाल संबंधित कॉलेजों और विभागों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन की तस्वीर सामने आती है.  पूरे चुनाव को लेकर DUSU के चीफ रिटर्निंग ऑफिसर राजेश सिंह ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ. उनके मुताबिक, मॉर्निंग शिफ्ट में 39.25 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. वहीं, ईवनिंग शिफ्ट का मतदान प्रतिशत अभी सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें- ABVP की जीत तक नहीं पहनेगा चप्पल, DU के छात्र ने लिया अनोखा संकल्प 

Topics mentioned in this article
DUSU
Delhi University
DUSU ABVP