Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने हिंदी पत्रकारिता में एमए को मिली मंजूरी, नया सत्र इस दिन से शुरू

Journalism Course in DU:डीयू के अकादमिक मामलों की स्थायी समिति ने हिंदी प्रत्रकारिता दिवस के अवसर पर हिंदी माध्यम से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दी

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नई दिल्ली:

Journalism Course in DU: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के अकादमिक मामलों की स्थायी समिति ने हिंदी प्रत्रकारिता दिवस के अवसर पर हिंदी माध्यम से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने को मंजूरी दी, जो शैक्षणिक सत्र 2025-26 में शुरू होगा. समिति के सदस्यों ने यह जानकारी दी.हिंदी पत्रकारिता दिवस हर साल 30 मई को मनाया जाता है और ये भारत में 1826 को हिंदी भाषा के प्रथम समाचार पत्र ‘उदंत मार्तण्ड' के प्रकाशन की याद दिलाने के साथ ही लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालता है.

हिंदी पत्रकारिता के साथ-साथ अन्य कोर्सेस पर भी किया गया विचार

स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी विभाग के अंतर्गत पेश किया जाएगा. हालांकि, पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए अकादमिक परिषद से अंतिम मंजूरी लेनी जरूरी है. शुक्रवार को समिति ने कई स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पाठ्यक्रम पर चर्चा और अनुमोदन के लिए बैठक की. इनमें अलग-अलग बीए कार्यक्रमों के सातवें और आठवें सेमेस्टर शामिल थे, जैसे कि शिक्षा, हिंदुस्तानी संगीत (प्रोग्राम और ऑनर्स दोनों) और भूगोल, जो सभी स्नातक पाठ्यक्रम रूपरेखा (यूजीसीएफ) के तहत संरचित हैं.

सत्र के दौरान दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान और गणित सहित विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की भी समीक्षा की गई, जिसमें नए पाठ्यक्रम ढांचे के अनुसार बदलाव किए गए. समिति ने पाठ्यक्रम संशोधनों पर विचार-विमर्श करने के लिए 2, 6 और 8 मई को बैठकें की थीं, जिनमें से कई को बाद में अकादमिक और कार्यकारी परिषदों द्वारा मंजूरी दे दी गई.

ये भी पढ़ें-JAC Class 12 Result 2025 Declared Live : झारखंड बोर्ड इंटर साइंस कॉमर्स का रिजल्ट जारी, साइंस में 79.26% स्टूडेंट्स पास
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bharat ki Baat Batata Hoon | India के लिए Iran ने खोला Strait of Hormuz, Crude Oil की नहीं होगी कमी!