Delhi School Result 2026: आज जारी हो सकता है क्लास 3 से 5 का रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

Delhi School Result 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में क्लास 3 से 5 का रिजल्ट आज जारी हो सकता है. स्टूडेंट्स और पैरेंट्स edudel.nic.in पर जाकर आसानी से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Delhi School Result 2026

Delhi School Result 2026: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों और उनके पैरेंट्स के लिए आज का दिन काफी अहम हो सकता है. लंबे इंतजार के बाद अब खबर सामने आ रही है कि क्लास 3, 4 और 5 का रिजल्ट आज यानी 27 मार्च को जारी किया जा सकता है. ऐसे में बच्चों के साथ-साथ पैरेंट्स का भी एक्साइटमेंट बढ़ गया है. हर कोई अपने बच्चे का स्कोर जानने के लिए बेसब्री से वेबसाइट चेक कर रहा है. खास बात ये है कि इस बार रिजल्ट ऑनलाइन जारी होगा, जिससे घर बैठे ही आसानी से मार्क्स देखे जा सकेंगे.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट देखने का प्रोसेस काफी आसान रखा गया है.

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर 'Results 2026-27' लिंक पर क्लिक करें.
  • अब क्लास, स्टूडेंट आईडी, सेक्शन और डेट ऑफ बर्थ डालें.
  • सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा.
  • इसे डाउनलोड करके सेव कर लें ताकि बाद में काम आ सके.

डिटेल्स जरूर करें चेक

पैरेंट्स को सलाह दी गई है कि रिजल्ट देखने के बाद सभी डिटेल्स ध्यान से चेक करें. अगर नाम, मार्क्स या किसी और जानकारी में गलती दिखे तो तुरंत स्कूल से संपर्क करें. बच्चों का फिजिकल रिपोर्ट कार्ड और पूरा असेसमेंट स्कूल से ही मिलेगा.

कब आएगा क्लास 6 से 8 का रिजल्ट

क्लास 6, 7 और 8 के स्टूडेंट्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. इन क्लास का रिजल्ट 28 मार्च को जारी होने की संभावना है. ऐसे में स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से अपडेट लेते रहना चाहिए या वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

कैसे होता है बच्चों का असेसमेंट

क्लास 3 से 5 तक के बच्चों का असेसमेंट CCE सिस्टम के जरिए किया जाता है. इसका मतलब ये है कि सिर्फ फाइनल एग्जाम के नंबर ही नहीं, बल्कि पूरे साल की एक्टिविटी, क्लास में भागीदारी, प्रोजेक्ट वर्क और छोटे टेस्ट भी देखे जाते हैं.

Advertisement

अगली क्लास में प्रमोशन का सिस्टम

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छोटे बच्चों को आमतौर पर अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाता है. हालांकि उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर फीडबैक दिया जाता है ताकि आगे सुधार किया जा सके.

सरकारी स्कूलों के कुल बजट का महज आधा पैसा हुआ खर्च, संसदीय समिति की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: Nuclear Weapon पर अटकी जंग! US के खिलाफ अब क्या करेगा ईरान? | Trump