NTA CUET PG Result 2026 OUT: NTA ने exams.nta.nic.in पर जारी किया CUET PG रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CUET PG 2026 Result Direct Link: एनटीए की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर रिजल्ट जारी कर दिया गया है. लाखों छात्र इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, वो अब अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CUET PG 2026 Result Direct Link: एनटीए की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी

CUET PG 2026 Result Direct Link: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तरफ से CUET PG का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर देख सकते हैं. इस रिजल्ट में पास होने वाले छात्रों को डीयू, जेएयू और बीएचयू जैसी अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलेगा. इसके लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से कटऑफ जारी की जाती है. आइए जानते हैं कि कैसे आप आसानी से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. 

CUET PG का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर CUET PG 2026 Result वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लीकेशन नंबर (Application Number) और डेट ऑफ बर्थ डालने के बाद पासवर्ड डालें
  • 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे के एडमिशन के लिए एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें 

पर्सेंटाइल भी होगा जारी

स्कोरकार्ड में रिजल्ट के अलावा उम्मीदवा का नाम, रोल नंबर, हर विषय में मिले नंबर, कुल अंक और पर्सेंटाइल (Percentile) के साथ 
क्वालीफाइंग स्टेटस भी दिया जाएगा. जिससे ये पता लगेगा कि आप पास हुए हैं या नहीं. 

छात्रों को कैसे मिलेगा एडमिशन?

रिजल्ट जारी होने के बाद यूनिवर्सिटीज अपनी कटऑफ जारी करती हैं, उस कटऑफ में आने वाले छात्रों को ही एडमिशन दिया जाता है. सबसे ज्यादा कटऑफ डीयू के बड़े कॉलेजों की होती है. एडमिशन के लिए छात्रों को उन यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन के लिए अलग से आवेदन (Counselling) करना होगा. बता दें कि इस बार परीक्षा 6 मार्च से 27 मार्च के बीच हुई थी और अब इसका रिजल्ट जारी किया गया है.

Featured Video Of The Day
हाथ से पेन नहीं पकड़ पाता, मुंह से लिखकर फैजान ने टॉप किया झारखंड 10वीं एग्जाम