CBSE CTET 2026 Answer Key: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने फरवरी 2026 में हुई 'केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा' (CTET) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है, जिसका उम्मीदवार पिछले कई दिनों से इंतजार कर रहे थे. जिन छात्रों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वो अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. आंसर की से उम्मीदवार अपने दिए जवाबों के आधार पर रिजल्ट का अंदाजा लगा सकता हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
आंसर की डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर CTET Feb-2026 Key Challenge / Scanned Images of OMR वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर लॉग इन करें
- अब आपकी आंसर की और रिस्पांस शीट स्क्रीन पर आ जाएगी
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए एक कॉपी संभाल कर रखें
कब हुई थी परीक्षा?
CTET परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी, 2026 को किया गया था. कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए 'पेपर 1' और कक्षा 6 से 8 के लिए 'पेपर 2' की ये परीक्षा हुई थी. आंसर की के साथ बोर्ड ने छात्रों की ओएमआर (OMR) शीट की स्कैन की हुई फोटो भी जारी की है, जिससे छात्र अपने उत्तरों का मिलान कर सकें और अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकें. अगर आपने अब तक इसे डाउनलोड नहीं किया है तो तुरंत कर लें.
आपत्ति जताने का वक्त
प्रोविजन आंसर की के साथ ही छात्रों को आपत्ति दर्ज करने की इजाजत भी दी गई है. अगर आपको कोई उत्तर गलत लग रहा है तो इसे चुनौती दी जा सकती है. हालांकि चुनौती देने के लिए छात्र को ठोस सबूत देने होंगे. इसके लिए अगले कुछ ही दिनों तक आवेदन कर सकते हैं. हर सवाल को चुनौती देने के लिए फीस फीस भी देनी होगी. दावा सही पाए जाने पर फीस वापस लौटा दी जाएगी. कुछ ही दिनों बाद CTET की फाइनल आंसर की जारी होगी और इसी फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा.