इस देश में ना एयरपोर्ट, ना अपनी करेंसी, फिर भी यूरोप के सबसे अमीर देशों में एक

Country has no currency and airport: क्‍या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सुना है, जिसकी ना अपनी करेंसी हो, ना ही एयरपोर्ट हो फिर भी वह दुनिया के अमीर देशों में से एक हो.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Country has no currency and airport: क्‍या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सुना है, जिसकी ना अपनी करेंसी हो, ना ही एयरपोर्ट हो फिर भी वह दुनिया के अमीर देशों में से एक हो. यह देश इतना सुदंर है कि यहां जाकर आपको लौटने का मन नहीं करेगा. खास बात ये है कि इस देश को यूरोप के सबसे खूबसूरत देशों में से भी एक माना जाता है. 

कहां है ये देश 

इस देश का नाम है लिकटेंस्टीन (Liechtenstein). ये देश यूरोप में स्थित एक छोटा-सा देश है. यह देश स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच में है. इस देश का क्षेत्रफल बहुत छोटा है. केवल 160 स्‍कवायर किलोमीटर में फैला है. इस देश की जनसंख्‍या महज 40 हजार है. इसके बावजूद यह अमीर देशों की सूची में आता है. 

इस देश में क्यों नहीं है एयरपोर्ट

इस देश का अपना एयरपोर्ट नहीं है. यहां आने वाले लोग आमतौर पर स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया के एयरपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं. इसके बाद सड़क या रेल मार्ग के जरिए लिकटेंस्टीन में प्रवेश करते हैं. 

देश की नहीं है अपनी करेंसी 

आपको जानकर हैरानी होगी कि लिकटेंस्टीन की अपनी कोई मुद्रा नहीं है. यहां स्विस फ्रैंक (Swiss Franc) मुद्रा का उपयोग किया जाता है. 

Advertisement

करेंसी नहीं फिर भी इतना अमीर कैसे

अब सवाल उठता है कि बिना एयरपोर्ट और करेंसी के यह देश इतना अमीर कैसे है. इसके पीछे कई कारण हैं:

  • मजबूत बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर
  • उन्नत मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री
  • हाई-टेक उत्पादों का निर्यात
  • बहुत कम आबादी, जिससे प्रति व्यक्ति आय ज्यादा है 

लिकटेंस्टीन देश की खूब‍ियां

  • यह दुनिया के सबसे छोटे देशों में से एक है
  • यहां क्राइम रेट बेहद कम है
  • लोगों का जीवन स्तर काफी अच्‍छा है
  • यहां नौकरियां लोगों की संख्या से ज्यादा हैं
     
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | मिसाइल का 'महा-पोस्टमार्टम'! तबाही का पूरा विज्ञान समझिए | Meenakshi Kandwal