फिल्मों में स्कूल यूनिफॉर्म और लोगो के गलत इस्तेमाल पर केंद्रीय विद्यालय सख्त, जारी हुआ नोटिस

KVS ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, कंटेंट क्रिएटर, फिल्म प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन हाउस या आम नागरिक उसकी यूनिफॉर्म या उससे मिलती-जुलती यूनिफॉर्म, उसके लोगो, नाम या किसी भी संस्थागत पहचान से जुड़े आइटम का बिना लिखित अनुमति के इस्तेमाल नहीं कर सकता.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
केंद्रीय विद्यालय ने स्कूल यूनिफॉर्म और लोगो के गलत इस्तेमाल पर जारी की चेतावनी

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने हाल ही में अपनी स्कूल ड्रेस को लेकर चेतावनी जारी की है. दरअसल, फिल्मों, वेब सीरीज, सोशल मीडिया रील्स और दूसरे डिजिटल कंटेंट में केंद्रीय विद्यालय की यूनिफॉर्म और लोगो का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है. KVS ने इस तरह की चीजों को गंभीर उल्लंघन मानते हुए नोटिस जारी किया है.

पहले लेनी होगी इजाजत 

KVS ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, कंटेंट क्रिएटर, फिल्म प्रोड्यूसर, प्रोडक्शन हाउस, डिजिटल मीडिया एजेंसी या आम नागरिक उसकी यूनिफॉर्म या उससे मिलती-जुलती यूनिफॉर्म, उसके लोगो, नाम या किसी भी संस्थागत पहचान से जुड़े आइटम का बिना लिखित अनुमति के इस्तेमाल नहीं कर सकता. यह नियम सभी ऑडियो-विजुअल और डिजिटल कंटेंट पर लागू होगा. इनमें फिल्में, वेब सीरीज, शॉर्ट वीडियो, सोशल मीडिया रील्स, गाने, एडवर्टाइजमेंट और डॉक्यूमेंट्री शामिल हैं.

नोटिस के मुताबिक, संगठन के छात्रों, शिक्षकों या स्कूलों को किसी भी तरह से अपमानजनक या भ्रामक तरीके से प्रस्तुत करना शोभा नहीं देता है. इस तरह की प्रस्तुति न केवल संस्थान की छवि को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि छात्रों और शिक्षकों की गरिमा को भी आहत करती है. KVS ने चेतावनी दी है कि बिना अनुमति पहचान का इस्तेमाल करने को मानहानि, बौद्धिक संपदा (Intellectual property) और ट्रेडमार्क अधिकारों के उल्लंघन के तौर पर देखा जाएगा.

कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है

KVS ने यह साफ किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों या संस्थाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इसमें सिविल और आपराधिक मुकदमे, जुर्माना और दूसरे कानूनी कदम शामिल हैं. जरूरत पड़ने पर ऐसे कंटेंट को होस्ट करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. संगठन ने कंटेंट क्रिएटर्स, फिल्म प्रोड्यूसर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, प्रोडक्शन हाउस और आम जनता से अपील की है कि वे इस नोटिस का पालन करें और शैक्षणिक संस्थानों तथा छात्रों की गरिमा बनाए रखें.

Advertisement

UPSC CMS Exam 2026: सरकारी डॉक्टर बनने का मौका, UPSC CMS परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया शुरू

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Update: ईरान के Missile attack में इजराइल की सीक्रेट डिफेंस | Iran Attack Israel