YouTuber Nitish Rajput Case: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परीक्षाएं कराने वाली कंपनी ने देश के एक बड़े यूट्यूबर पर ₹2.5 करोड़ का केस किया है. Eduquity Technologies नाम की इस कंपनी ने दिल्ली में यूट्यूबर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है. अब ये मामला कोर्ट में है और आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है. बताया गया है कि यूट्यूबर नितीश राजपूत ने अपने एक वीडियो में SSC के टेंडर और कंपनी के चयन पर सवाल उठाए थे. उन्होंने यह जानकारी RTI (सूचना का अधिकार) से मिले दस्तावेजों के आधार पर दी थी. अब इसी मामले को लेकर कंपनी ने नितीश राजपूत पर 2.5 करोड़ का केस कर दिया है.
क्या है कंपनी का दावा?
यूट्यूबर नितीश राजपूत पर केस करने वाली कंपनी का दावा है कि वीडियो में दिखाई गई बातें भ्रामक हैं और इससे उनकी छवि खराब हुई है. यही वजह है कि अब यूट्यूबर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया गया है. कंपनी ने अपने इस मुकदमे में यूट्यूब से वीडियो हटाने और मुआवजे की मांग की है.
यूट्यूबर ने वीडियो हटाने से किया इनकार
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक यूट्यूबर नितीश राजपूत ने इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि उन्होंने तथ्यों के आधार पर ही वीडियो बनाया था. साथ ही उन्होंने अपना वीडियो हटाने से भी इनकार कर दिया है. यूट्यूबर का कहना है कि उनके इस एनालिसिस से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को सही जानकारी मिली है. अब ये मामला कोर्ट में ही जारी रहेगा.
कौन हैं नितीश राजपूत?
नितीश राजपूत एक जाने माने यूट्यूबर हैं और यूट्यूब पर उनके 8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनके ज्यादातर वीडियो एक्सप्लेनर की तरह होते हैं, जिनमें देश और दुनिया के तमाम मुद्दों का एनालिसिस होता है. उनके ज्यादातर वीडियो एजुकेशनल होते हैं. इंस्टाग्राम पर नितीश के 3.5 मिलियन फॉलोअर और फेसबुक पर 2.5 मिलियन फॉलोअर हैं. उन्होंने पुलवामा हमले से लेकर पहलगाम हमले और दिल्ली बम ब्लास्ट पर भी एनालिसिस वीडियो बनाया था.
ओम बिरला से पहले इन लोकसभा अध्यक्षों के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव, नेहरू ने कही थी ये बात