43 seconds ago

CG Board Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से आज 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जा रहा है. राज्य के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे रिजल्ट जारी किया जाएगा. CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर ये रिजल्ट जारी होगा. इसके अलावा छात्र एनडीटीवी पर आकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं, इसके लिए उन्हें ndtv.in पर जाना होगा, या फिर छात्र क्यूआर कोड स्कैन करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. कुछ ही घंटे बाद छत्तीसगढ़ के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. इस रिजल्ट से जुड़ी हर LIVE अपडेट आपको यहां मिल जाएगी. रिजल्ट जारी होने के बाद टॉपर्स से लेकर जिलावार नतीजे और बाकी तमाम जानकारी भी मिलेगी. 

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट चेक करने का तरीका 

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं

NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. 
  • यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Chhattisgarh 10th Result या फिर 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
  • ऐसा करते ही छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा.

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE:
 

Apr 29, 2026 12:24 (IST)

ठीक दो घंटे बाद जारी हो जाएगा रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अब से ठीक दो घंटे बाद जारी हो जाएगा. छात्र अपना रोल नंबर तैयार रखें और रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर लें. 

Apr 29, 2026 12:04 (IST)

Chhattisgarh Board Result LIVE: NDTV के क्यूआर कोड से चेक करें रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्र एनडीटीवी के क्यूआर कोड को स्कैन करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं. स्कैन करते ही छात्र सीधे एनडीटीवी के बोर्ड पेज पर पहुंचेंगे, यहां अपना रोल नंबर डालकर मार्कशीट देख सकते हैं. 

Apr 29, 2026 11:55 (IST)

Chhattisgarh Board Result LIVE: छत्तीसगढ़ के सीएम ने भी दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 2:30 बजे घोषित होगा. इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा परिणामों के लिए शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ये भी बताया कि छात्र किन अधिकृत वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसमें ndtv.in का नाम भी शामिल है. 

Apr 29, 2026 11:47 (IST)

Chhattisgarh Board Result LIVE: कुछ ही घंटो का इंतजार, जारी होने वाला है रिजल्ट

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 5 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है, अब से कुछ ही घंटे बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. ठीक 2.30 बजे रिजल्ट जारी होगा.

Advertisement
Apr 29, 2026 11:41 (IST)

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12वीं  के रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. पिछली बार भी टॉपर्स के नाम जारी किए गए थे. 

Apr 29, 2026 11:28 (IST)

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 2025 में 10वीं का रिजल्ट 76.53 प्रतिशत रहा था, वहीं 12वीं में 81.87 प्रतिशत छात्र पास हुए थे.

Advertisement
Apr 29, 2026 11:12 (IST)

Chhattisgarh Board Result 2026 LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट कहां होगा जारी?

छत्तीसगढ़ बोर्ड की इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. 

cgbse.nic.in 

cg.results.nic.in 

Apr 29, 2026 11:05 (IST)

Chhattisgarh Board Result LIVE: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाएं
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट का लिंक नजर आएगा, इनमें से अपनी क्लास वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट कर दें
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं

Apr 29, 2026 10:54 (IST)

CG Board Result LIVE: कुल इतने लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

कक्षा 10वीं की हाई स्कूल परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र शामिल हुए थे, जबकि कक्षा 12वीं की उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्र शामिल हुए. इन सभी का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. 

Apr 29, 2026 10:46 (IST)

CG Board Result LIVE: रिजल्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने किया था पोस्ट

बोर्ड रिजल्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. 

Advertisement
Apr 29, 2026 10:42 (IST)

CG Board Result LIVE: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज दोपहर 2.30 बजे जारी होगा. छात्रों को अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहना होगा. 

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections | हुगली में वोटिंग के दौरान हंगामा! फर्जी पोलिंग एजेंट को लेकर भिड़े ISF‑TMC कार्यकर्ता