CGBSE Result QR Code: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट QR कोड से करें चेक, सीधे डालें अपना रोल नंबर

CGBSE Result QR Code: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा एनडीटीवी पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें बस क्यूआर कोड स्कैन करना होगा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
CGBSE Result QR Code: क्यूआर कोड से चेक करें अपना रिजल्ट

CGBSE Result QR Code: छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी होने वाला है. शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ठीक दो बजकर 30 मिनट पर रिजल्ट जारी करेंगे. रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र इसे चेक कर सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है. इस बार पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं, जिनमें 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख छात्र शामिल हुए, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 2.45 लाख छात्र शामिल हुए. इन सभी का रिजल्ट एक साथ जारी किया जाएगा. ये सभी छात्र एनडीटीवी के क्यूआर कोड से भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं, जो सबसे आसान तरीका है. राज्य के सीएम ने भी जिन वेबसाइट्स का जिक्र किया है, उनमें ndtv.in का नाम भी शामिल है. 

QR कोड स्कैन करें और चेक करें रिजल्ट 

इस क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ये आपको सीधे एनडीटीवी के बोर्ड पेज पर पहुंचा देगा. यहां पर आपको बोर्ड सेलेक्ट करने के बाद अपना रोल नंबर और बाकी कुछ जानकारी भरनी होगी, ऐसा करने के बाद सबमिट करते ही मार्कशीट खुल जाएगी. ये काफी आसान तरीका है, इसीलिए अगर रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है तो इसका इस्तेमाल जरूर करें. 

Chhattisgarh Board 10th, 12th Result LIVE: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

NDTV वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें. 
यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
Chhattisgarh 10th Result या फिर 12 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा.
ऐसा करते ही छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं या 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा. 

Featured Video Of The Day
बंगाल चुनाव पर 11 बजे आ गई सबसे बड़ी खबर! पहले फेज का टूट जाएगा रिकॉर्ड?