Chhattisgarh Board 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कल इतने बजे होगा जारी, ऐसे करें चेक

Chhattisgarh Board 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने रिजल्ट की तारीख और समय का ऐलान किया है. उन्होंने छात्रों को भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Chhattisgarh Board 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट

Chhattisgarh Board 10th 12th Result: छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होने जा रहा है. 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट एक साथ 29 अप्रैल को जारी किया जाएगा.  छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने की तारीख का ऐलान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पर किया. उन्होंने बताया कि कल यानी 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे दोनों क्लासेस का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री ने किया पोस्ट 

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने एक्स पर लिखा, कल दोपहर 02:30 बजे माध्यमिक शिक्षा मंडल के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम औपचारिक रूप से घोषित किए जाएंगे. यह केवल अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रतिफल है. इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को धैर्य बनाए रखने, परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करने और भविष्य की दिशा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की शुभकामनाएं. प्रत्येक परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत है, और हर विद्यार्थी में आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं निहित हैं.

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

  • छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले cgbse.nic.in या cg.results.nic.in पर जाना होगा
  • होम पेज पर आपको 10th या 12th क्लास रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा
  • इसके बाद रोल नंबर और कैप्चा कोड डालकर सबमिट का बटन दबाएं
  • सबमिट करते ही मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी और इसे यहीं से डाउनलोड कर सकते हैं

टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी. इस बार भी टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा. पिछली बार रिजल्ट 7 मई को जारी हुआ था. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
गंगा एक्सप्रेसवे पर अगर नींद आ गई तो जगाने का भी इंतजाम, VIDEO में देखिए खास काम