CTET Answer Key 2026 जल्द होगी जारी, 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों का इंतजार होगा खत्म

CTET फरवरी 2026 की प्रोविजनल Answer Key जल्द जारी होने की उम्मीद है, जिससे 25 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म होगा. Answer Key जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने उत्तर मिलाकर अंक का अनुमान लगा सकेंगे और जरूरत पड़ने पर आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CTET Answer Key 2026

फरवरी में आयोजित हुई CTET परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है. Central Board of Secondary Education (CBSE) जल्द ही CTET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की (Answer Key) जारी करने वाला है, जिसका इंतजार करीब 25 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी कर रहे हैं. जैसे ही Answer Key जारी होगी, उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से इसे ऑनलाइन देख सकेंगे और अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे.

इस बार परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित हुई थी और बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. खास बात यह है कि पहले Provisional Key जारी होगी, फिर आपत्तियों की प्रक्रिया चलेगी और उसके बाद फाइनल Answer Key जारी की जाएगी, जिससे रिजल्ट से पहले ही उम्मीदवार अपनी संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे.

परीक्षा अपडेट (Exam Update)

CTET 2026 फरवरी सेशन की परीक्षा सफलतापूर्वक 7 और 8 फरवरी को आयोजित की गई थी. कुल 25,30,436 उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था. बोर्ड फिलहाल प्रोविजनल Answer Key जारी करने की तैयारी में है, हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा अभी नहीं हुई है. अनुमान है कि फरवरी के आखिरी हफ्ते में Answer Key जारी हो सकती है.

Answer Key कैसे डाउनलोड करें? (How To Download Answer Key?)

  • उम्मीदवार Answer Key जारी होने के बाद ये आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद View/Challenge Answer Key – CTET Feb 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें.
  • अपने पेपर सेट (A, B, C या D) की Answer Key डाउनलोड करें.
  • स्कैन की गई OMR शीट भी देखें और PDF सेव कर लें.

आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया (How To Raise Objection?)

अगर किसी सवाल के जवाब पर उम्मीदवार को संदेह है, तो वे आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए वेबसाइट पर दिए गए लिंक से फॉर्म भरना होगा, प्रश्न नंबर बताना होगा और अपनी बात को सपोर्ट करने के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा. साथ ही निर्धारित शुल्क जमा करना होगा. बोर्ड सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल Answer Key जारी करेगा.

पास होने के लिए जरूरी अंक (Qualifying Marks)

CTET परीक्षा 150 अंकों की होती है.

  • जनरल कैटेगरी: 90 अंक
  • SC / ST / OBC / PwD: 82 अंक

CTET साल में दो बार होने वाला एक एलिजिबिलिटी एग्जाम है. इसमें Paper 1 उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं, जबकि Paper 2 कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होता है. अगर कोई उम्मीदवार दोनों स्तरों पर पढ़ाने की योग्यता पाना चाहता है, तो उसे दोनों पेपर देना जरूरी होता है.

मैथ्स का पेपर बिगड़ा तो भी नहीं होगा साल खराब, CBSE देगा मार्क्स सुधारने का दूसरा मौका

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi पर Kiren Rijiju का बड़ा हमला, बताया देश के लिए सबसे बड़ा खतरा... मचा घमासान | Top News