CBSE Roll Number Finder: बोर्ड रिजल्ट से पहले नहीं मिल रहा रोल नंबर? ये है तुरंत पता करने का तरीका

CBSE Roll Number Finder : कई छात्र ऐसे होते हैं जिनका एडमिट कार्ड खो जाता है या वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भूल जाते हैं. ऐसे छात्रों के लिए CBSE ने “Roll Number Finder” वेबपेज लॉन्च किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CBSE Roll Number Finder: भूल गए हैं रोल नंबर तो कोई बात नहीं, ये है तरीका

CBSE Roll Number Finder: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 12वीं के बोर्ड एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है. छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी की जरूरत होगी. इसके बिना वे रिजल्ट नहीं देख पाएंगे. इसलिए बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे पहले से ही अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें. लेकिन ऐसे में सवाल यह है कि अगर किस छात्र का एडमिट कार्ड गुम गया है और उसे रोल नंबर भी याद नहीं है, तो वह क्या करेगा?

रोल नंबर भूल जाने पर क्या करें?

कई छात्र ऐसे होते हैं जिनका एडमिट कार्ड खो जाता है या वे अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी भूल जाते हैं. ऐसे छात्रों के लिए CBSE ने एक ऑप्शन दिया है. बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्रों की सुविधा के लिए “Roll Number Finder” वेबपेज लॉन्च किया है. इस सुविधा का मकसद उन छात्रों की मदद करना है, जिन्होंने अपना एडमिट कार्ड खो दिया है या जिन्हें अपने क्रेडेंशियल्स याद नहीं हैं. इस टूल की मदद से छात्र आसानी से अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं और फिर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. रिजल्ट आने के बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे. 

ऑनलाइन रोल नंबर कैसे प्राप्त करें?

छात्र इन आसान स्टेप्स की मदद से अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं - 

स्टेप 1 : छात्रों को सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा. 

स्टेप 2 :  इसके बाद “CBSE Roll Number Finder” ऑप्शन चुनना होगा. 

स्टेप 3 : यहां छात्र को अपना नाम, पिता का नाम और दूसरी जरूरी जानकारी भरनी होगी.

स्टेप 4 : सबमिट पर क्लिक करते ही रोल नंबर शो हो जाएगा. 

इसके अलावा, छात्र cbseit.in स्कूल लॉगिन पेज पर जाकर स्कूल आईडी और पासवर्ड के जरिए भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. 

स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं?

रोल नंबर के लिए छात्र अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं, जहां रिकॉर्ड्स के आधार पर उन्हें जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है. स्कूल अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके भी छात्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें उपलब्ध करा सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड ने CBSE Roll Number Finder का ऑप्शन भी उपलब्ध कराया है. 

Advertisement

CBSE 12th Result 2026: इसी हफ्ते जारी होगा CBSE 12वीं का रिजल्ट? जानें क्या है ताजा अपडेट और कहां करें चेक

Featured Video Of The Day
US-Iran War Update: क्यों अधर में लटकी है अमेरिका-ईरान की इस्लामाबाद शांति वार्ता?