CBSE रिजल्ट का इंतजार इस बार जल्दी हो सकता है खत्म, इन कारणों से नहीं होगी देरी

CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से इस बार कुछ दिन पहले रिजल्ट जारी किया जा सकता है, कॉपी चेकिंग में बदलाव और टू बोर्ड एग्जाम पॉलिसी के चलते ऐसा किया जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CBSE Result 2026: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर रिजल्ट कब तक जारी किया जाएगा. इन लाखों छात्रों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि साल 2026 की परीक्षाओं का रिजल्ट तय समय से पहले जारी किया जा सकता है. बताया जा रहा है कि अप्रैल के आखिरी हफ्ते या फिर मई के पहले हफ्ते में ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है. हालांकि बोर्ड की तरफ से अब तक कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है. 

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले साल की बात करें तो 2025 में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था. हालांकि इस बार कई तरह के बदलाव हुए हैं, जिनमें कॉपियों की जांच काफी तेजी से हो रही है. इसमें कॉपियों की डिजिटल चेकिंग भी शामिल है. इस बार कक्षा 12वीं के छात्रों की कॉपियों को जांचने के लिए डिजिटल सिस्टम (On-Screen Marking) का इस्तेमाल किया गया है. यानी टैबलेट या लैपटॉप से ही कॉपियां चेक हो रही हैं. यही वजह है कि इस बार रिजल्ट कुछ हफ्ते पहले जारी किया जा सकता है. 

टू बोर्ड एग्जाम वाला नियम

न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत सीबीएसई ने इस बार दो बोर्ड एग्जाम की पॉलिसी शुरू की है. बोर्ड की तरफ से बताया गया था कि मई में ही ये परीक्षा आयोजित की जाएगी. ऐसे में रिजल्ट जल्दी जारी करना होगा, क्योंकि इसके बाद छात्रों को दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन करने का भी वक्त दिया जाएगा. बोर्ड रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद दूसरे बोर्ड एग्जाम की डेटशीट बता दी जाएगी. 

क्या पॉलिसी बदलेगा बोर्ड?

जैसा कि हमने आपको बताया कि इस बार 10वीं के दो बोर्ड एग्जाम होंगे. वहीं 12वीं से काफी पहले 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं, ऐसे में बोर्ड अपनी पॉलिसी को बदलकर 10वीं का रिजल्ट पहले जारी कर सकता है, जिससे छात्रों को 10वीं के दूसरे बोर्ड की तैयारी का वक्त मिल पाएगा. हालांकि ऐसा होने की उम्मीद कम है और इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है. 

Advertisement

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर अपनी मार्कशीट देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker ऐप के जरिए भी अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.

बिहार और राजस्थान बोर्ड के बाद अब किस राज्य की बारी? जानें कौन सा बोर्ड कब तक जारी कर सकता है रिजल्ट

Advertisement
Featured Video Of The Day
Trump का दावा Iran ने लगाई युद्ध विराम की गुहार, US राष्ट्रपति बोले- होर्मुज खोलो नहीं तो....' | War