आखिरकार CBSE ने माना वेदांत का दावा, फिजिक्‍स की कॉपी हुई एक्सचेंज, घर जाकर देकर आए सही आंसर शीट

Vedant Answer Sheet: सीबीएसई ने 12वीं के छात्र वेदांत की भौतिकी आंसर शीट बदलने की शिकायत स्वीकार कर सही कॉपी भेजी. इस विवाद पर बोर्ड ने जांच और सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
सीबीएसई विवाद: उत्तर पुस्तिकाओं में विसंगति का छात्र के दावे को बोर्ड ने सही पाया
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • CBSE ने वेदांत द्वारा उठाए गए आंसर शीट बदलाव के आरोप को मानते हुए सही उत्तर पुस्तिका भेजी है
  • वेदांत ने सोशल मीडिया पर अपनी फिजिक्स आंसर शीट की गलत प्रति मिलने की शिकायत की थी, जिससे विवाद शुरू हुआ
  • सीबीएसई ने रिवैल्यूएशन प्रोसेस में आंसर शीट की लिखावट में अंतर और अन्य शिकायतों को प्राथमिकता से सुलझाया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

सीबीएसई ने आखिरकार मान लिया है कि वेदांत का दावा सही था. वेदांत की फिजिक्‍स की आंसर शीट बदल गई थी. सीबीएसई ने वेदांत की सही आंसर शीट ढूंढी और उसे घर जाकर दी. हालांकि, वेदांत के लिए ये सफर आसान नहीं रहा. सोशल मीडिया पर ट्रोल होने से लेकर उसे तरह-तरह के आरोपों का सामना करना पड़ा. कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे देशद्रोही तक कह दिया था. लेकिन वेदांत को खुद पर यकीन था, इसलिए वो पीछे नहीं हटा और डटकर इस जंग को लड़ा और जीता. 12वीं कक्षा के छात्र वेदांत द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा, जिस पर जमकर राजनीति भी हुई.  

आखिर कैसे शुरू हुआ विवाद 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के रिवैल्यूएशन प्रोसेस में गड़बड़ियों और गलतियों की बढ़ती शिकायतों के बीच 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने आरोप लगाया है कि बोर्ड द्वारा अपलोड की गई उनकी आंसर शीट की स्कैन कॉपी उनकी लिखावट से मेल नहीं खाती, जिससे ऑन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) प्रणाली में संभावित गड़बड़ी को लेकर चिंता पैदा होती है. वेदांत ने भी ऐसी शिकायत भरा पोस्‍ट सोशल मीडिया पर किया था. सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद सीबीएसई ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कदम उठाए और प्रभावित छात्रों को व्यक्तिगत रूप से जवाब देना शुरू कर दिया, साथ ही आवश्यक स्पष्टीकरण और गलतियां सुधारने का भी काम शुरू किया. 

एक सूत्र ने बताया कि CBSE ने रिवैल्‍यूएशन प्रोसेस में छात्रों द्वारा आंसरशीट्स में लिखावट उनकी लिखावट से मेल नहीं खाने और अन्य समस्याओं से संबंधित मामलों को टॉप प्रायॉरिटी पर लिया है. दरअसल, आश्वासन दिल्ली के रहनेवाले 12वीं कक्षा के एक छात्र वेदांत द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किये जाने के बाद सामने आया है. छात्र वेदांत ने सोशल मीडिया पर किये गए एक पोस्ट में आरोप लगाया कि रिवैल्‍यूएशन प्रोसेस के तहत सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई भौतिकी (फिजिक्स) की आंसर शीट उसकी नहीं है. कई अन्य छात्रों ने भी सोशल मीडिया पर इसी तरह के दावे किए. 

छात्रों के हंगामे के बीच CBSE ने छात्रों को दिलाया भरोसा 

इस मुद्दे पर हंगामा मचने और कई अन्य छात्रों द्वारा भी इसी तरह के दावे किए जाने के बाद, सीबीएसई ने आज शाम कहा कि उनकी आंसर शीट की एक सही प्रति उन्हें भेज दी गई है और उनके परिणाम को अपडेट करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. सूत्र ने कहा, "ऑनलाइन या ऑफलाइन, किसी भी माध्यम से जो भी शिकायतें आ रही हैं, सीबीएसई उनपर सक्रिय रूप से कार्रवाई कर रहा है." उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड छात्रों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी छात्रों और अभिभावकों से लगातार संपर्क में हैं, ताकि उनकी शिकायतों का समाधान किया जा सके और छात्रों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा सके.

Advertisement

वेदांत की शिकायत के संबंध में पूछे गए सवालों के जवाब में सूत्र ने कहा, "यह किसी एक बच्चे का मामला नहीं है, जिसकी भी शिकायत आ रही है, उसपर सक्रिय रूप से ध्यान दिया जा रहा है." अन्य छात्रों द्वारा उठाई गई शिकायतों का हवाला देते हुए सूत्रों ने कहा, "न केवल एक छात्र, बल्कि ऐसे सभी मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है. कुछ मामलों में, समस्याओं का समाधान भी हो चुका है."

वेदांत के पोस्‍ट को मिले 25 लाख व्‍यूज

वेदांत के इस पोस्ट को सोशल मीडिया मंच एक्स पर 25 लाख व्यूज मिले हैं. वेदांत ने पोस्ट में लिखा है कि उसने (छात्र ने) और उसके परिवार ने पाया कि सीबीएसई द्वारा मुहैया करायी गई फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका की लिखावट उसकी लिखावट से मेल नहीं खाती. सीबीएसई ने ‘एक्स' पर वेदांत को दिए अपने जवाब में कहा, "आपकी फिजिक्स की उत्तर पुस्तिका से जुड़ी चिंता हमारे संज्ञान में लाने के लिए धन्यवाद. समीक्षा के बाद मामले की जांच कर ली गई है और आपकी उत्तर पुस्तिका की सही प्रति आपके पंजीकृत ईमेल पते पर भेज दी गई है. साथ ही, आवश्यकतानुसार आपके परिणाम में संशोधन की प्रक्रिया भी की जा रही है."

Advertisement

ये भी पढ़ें :- सीबीएसई उत्तर पुस्तिका विवाद: छात्र के दावे के बाद बोर्ड 'हाई अलर्ट' पर, जांच शुरू

CBSE ने की छात्रों की सराहना 

सीबीएसई ने कहा, "हम आपके धैर्य की सराहना करते हैं और आपको अपने निरंतर सहयोग का भरोसा दिलाते हैं." इस बीच, वेदांत ने कहा कि बोर्ड ने उन्हें सही उत्तर पुस्तिका भेज दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "हमें सीबीएसई की ओर से सही उत्तर पुस्तिका मिल गई है. शाम को सीबीएसई अधिकारियों ने हमसे संपर्क किया और मेरी उत्तर पुस्तिका भेजी. हमारे दावे सही थे और वास्तव में उत्तर पुस्तिकाएं बदल गई थीं." वेदांत ने कहा कि वह उत्तर पुस्तिका की बारीकी से समीक्षा करने के बाद भी रिवैल्‍यूएशन के लिए आवेदन करेंगे, उनका आरोप है कि सही उत्तरों के बावजूद अंक काटे गए हैं. 

ट्रोल भी हुए आवाज उठाने वाले छात्र

सीबीएसई से ऐसे ही मामलों की जांच करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा, "मैं सीबीएसई से आग्रह करता हूं कि वह उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली के इस मुद्दे की और अधिक स्पष्टता और गहराई से जांच करे, ताकि मेरे जैसे अन्य छात्रों के मामलों को भी देखा जा सके जो इसी समस्या का सामना कर रहे हैं." हालांकि, कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने शुरुआत में छात्र को ‘ट्रोल' किया और सवाल किया कि हाल में ही बनाया गया हैंडल क्या वास्तव में एक सीबीएसई छात्र का ही है. कुछ ने उसे ‘राष्ट्र-विरोधी' और ‘पाकिस्तानी' तक कह दिया, लेकिन लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कुछ लोग उसके बचाव में सामने आये. छात्र ने लिखा था, "कम अंक मिलने के बाद हमने सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के तहत उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी मांगी. आज हमें कॉपी मिली. और मैं बेहद निराश हूं, क्योंकि सीबीएसई द्वारा अपलोड की गई भौतिकी की उत्तर पुस्तिका मेरी नहीं है."

ये भी पढ़ें :- CBSE ने सुधारी गलती, पहले थमाई किसी और की आंसर शीट, भारी फजीहत के बाद छात्र को मिली सही कॉपी

Featured Video Of The Day
Punjab Elections: शिक्षा के क्षेत्र में AAP सरकार ने कितना बदलाव किया? Harjot Bains ने बताया