3 minutes ago

CBSE Board 12th Result 2026 Live News Updates: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से कभी भी 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. लाखों छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि अब तक आधिकारिक समय का ऐलान नहीं किया गया है. क्योंकि बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की तारीख नहीं बताई जाती है, ऐसे में माना जा रहा है कि एक से दो दिन में कभी भी रिजल्ट आउट हो सकता है. छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं. इसके अलावा डिजीलॉकर और UMANG ऐप पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इस साल पहली बार 12वीं की कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक की गई हैं, ऐसे में रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकता है. रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट आपको इस LIVE ब्लॉग में मिल जाएंगे, इसीलिए जुड़े रहें और लगातार इस बड़े रिजल्ट की अपडेट लेते रहें. 

रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स 

  • results.cbse.nic.in
  • cbse.gov.in

Digilocker पर कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले अपने फोन में DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर (Aadhaar Number) का इस्तेमाल कर लॉग-इन करें
  • होम पेज पर 'Education' सेक्शन में जाएं और Central Board of Secondary Education (CBSE) पर क्लिक करें
  • अब Class XII Marksheet वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • अपना रोल नंबर (Roll Number), स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी डालें
  • 'Get Document' पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं. 
Apr 28, 2026 16:50 (IST)

CBSE Board 12th Result 2026 LIVE: इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर रखें नजर

सीबीएसई 12वीं के छात्र लगातार results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपडेट चेक करते रहें. यहीं रिजल्ट और इससे जुड़ी कोई भी अपडेट जारी होगी. 

Apr 28, 2026 16:39 (IST)

CBSE Class 12 Result LIVE: यूनिवर्सिटी एडमिशन के लिए मान्य होगी डिजीलॉकर वाली मार्कशीट

रिजल्ट आने के बाद छात्र कॉलेज में एडमिशन के लिए 'डिजीलॉकर' वाली मार्कशीट का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये मार्कशीट एडमिशन के लिए मान्य होगी. 

Apr 28, 2026 16:18 (IST)

CBSE Class 12 Result LIVE:डिवीजन सिस्टम नहीं

सीबीएसई फर्स्ट, सेकंड या थर्ड डिवीजन की जानकारी भी मार्कशीट पर नहीं देता है. सिर्फ नंबरों और उसके बार पर्सेंटेज निकालकर ही इसका पता लगाया जा सकता है. 

Apr 28, 2026 16:09 (IST)

CBSE 12th Result Date Time LIVE: कितने बजे जारी होता है रिजल्ट?

सीबीएसई का रिजल्ट आमतौर पर दोपहर के बाद ही जारी किया जाता है. कुछ हफ्ते पहले 10वीं का रिजल्ट शाम 4 बजे जारी किया गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि 12वीं के लिए भी यही पैटर्न फॉलो किया जा सकता है. 

Advertisement
Apr 28, 2026 15:40 (IST)

CBSE Board Result 2026 LIVE: टॉपर लिस्ट जारी होगी या नहीं?

पिछले कुछ सालों से CBSE आधिकारिक तौर पर मेरिट लिस्ट या टॉपर्स के नाम जारी नहीं करता है. यानी 12वीं के टॉपर्स के नाम भी जारी नहीं किए जाएंगे. इसका मसकद छात्रों के बीच नंबर की दौड़ को कम करना है. 

Apr 28, 2026 15:15 (IST)

CBSE Board Result 2026 LIVE: UMANG ऐप पर भी आएगा रिजल्ट

सीबीएसई का रिजल्ट जारी होते ही उमंग ऐप पर भी रिजल्ट लिंक एक्टिवेट हो जाएगा, यहां रोल नंबर डालने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. ये ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है. 

Advertisement
Apr 28, 2026 15:07 (IST)

CBSE Board 12th Result 2026 LIVE: कब तक जारी हो सकत है रिजल्ट?

CBSE 12वीं का रिजल्ट कल या फिर 30 अप्रैल तक जारी हो सकता है. बोर्ड की तरफ से फिलहाल रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है. आमतौर पर बोर्ड अचानक रिजल्ट जारी करता है. 

Apr 28, 2026 14:35 (IST)

डिजीलॉकर पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

डिजीलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले अपने फोन में DigiLocker App डाउनलोड करें या वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं, इसके बाद आपको बोर्ड रिजल्ट का लिंक दिख जाएगा. आगे के स्टेप फॉलो करें और रिजल्ट चेक कर लें. 

Apr 28, 2026 14:30 (IST)

CBSE Board 12th Result 2026 LIVE: फेल होने वाले छात्रों को मिलेगा मौका

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें अगस्त 2026 में होने वाली कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. इसीलिए परेशान होने की जरूरत नहीं है. 

Apr 28, 2026 14:15 (IST)

CBSE Board 12th Result 2026 LIVE: कब तक मिलेगी असली मार्कशीट?

रिजल्ट जारी होने के बाद ऑनलाइन प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट रिजल्ट घोषित होने के कुछ हफ्तों बाद स्कूल से मिलेगा. 

Advertisement
Apr 28, 2026 14:04 (IST)

CBSE Board Result 2026 LIVE: क्या है पासिंग मार्क्स का क्राइटेरिया

CBSE के नियमों के अनुसार, 12वीं में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33% अंक जरूरी हैं. किसी में भी इससे कम नंबर आने पर छात्र को फेल माना जाएगा. 

Apr 28, 2026 13:55 (IST)

CBSE Class 12 Result LIVE: रिजल्ट चेक करने के लिए क्या जरूरी?

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने पास रोल नंबर (Roll Number), स्कूल नंबर (School Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) तैयार रखना होगा. इनके बिना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएंगे. 

Advertisement
Apr 28, 2026 13:43 (IST)

CBSE Board 12th Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर पर नहीं खुल रहा रिजल्ट तो क्या करें?

अगर आपको डिजीलॉकर में 'Account Not Found' दिखा रहा हो या अकाउंट नहीं मिल रहा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप UMANG App या SMS (7738299899 पर रोल नंबर भेजकर) के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Apr 28, 2026 13:34 (IST)

CBSE Board Result 2026 LIVE: रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • "Class 12th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.

Apr 28, 2026 13:28 (IST)

CBSE Board Result 2026 LIVE: पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट?

इस साल की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल के बीच हुई थीं. पिछले साल (2025) 12वीं का पास प्रतिशत 88.39% था, जिसमें लड़कियों का प्रदर्शन (91.64%) लड़कों (85.70%) से बेहतर रहा था. 

Apr 28, 2026 13:19 (IST)

CBSE Board 12th Result 2026 LIVE: पहली बार हुई ऑन स्क्रीन मार्किंग

इस साल पहली बार 12वीं की कॉपियां कंप्यूटर स्क्रीन पर चेक की गई हैं. ऑनस्क्रीन मार्किंग सिस्टम से रिजल्ट में गलतियां कम होने के चांस कम होंगे और ये जल्दी जारी किया जाएगा. 

Apr 28, 2026 13:10 (IST)

CBSE 12th Result LIVE:इन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट

results.cbse.nic.in

cbse.gov.in

Apr 28, 2026 12:54 (IST)

CBSE Board 12th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में क्या-क्या होगा?

CBSE अपनी मार्कशीट पर 'फर्स्ट डिवीजन' या 'पर्सेंटेज' लिखकर नहीं देता है. इसमें छात्र का नाम, हर विषय के नंबर और बाकी जानकारी होगी. छात्र खुद अपने 5 मुख्य विषयों के नंबर जोड़कर प्रतिशत निकाल सकते हैं.

Apr 28, 2026 12:46 (IST)

CBSE Result 2026: रिजल्ट जारी होने पर वेबसाइट हो सकती है स्लो

जब रिजल्ट आता है, तो लाखों छात्र एक साथ वेबसाइट खोलते हैं जिससे वह भारी लोड के कारण रुक सकती है. ऐसे में छात्र DigiLocker या UMANG App का इस्तेमाल करें, वहां रिजल्ट आसानी से मिल जाएगा.

Featured Video Of The Day
क्या मुसलमानों ने TMC को दिया झटका? मोदी के ऐलान से ममता क्यों हुईं परेशान!