CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का पूरा टाइम टेबल कर लीजिए नोट, इन परीक्षाओं की बदल गई थी तारीख

CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 शुरू हो चुकी है. सामने आया अपडेटेड एग्जाम टाइम टेबल और जरूरी एंट्री गाइडलाइंस.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CBSE Board Exam 2026 Date Sheet

CBSE Revised Date Sheet 2026: आज यानी 17 फरवरी 2026 से CBSE की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं और इसके साथ ही लाखों छात्रों के लिए साल का सबसे अहम एग्जाम सीजन भी शुरू हो चुका है. इस बार करीब 43.6 लाख स्टूडेंट्स इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले हैं. ये एग्जाम पूरे भारत में बनाए गए 8000 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर कंडक्ट किए जा रहे हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक चलेंगी. वहीं 12वीं के एग्जाम भी तय शेड्यूल के अनुसार मार्च और अप्रैल तक जारी रहेंगे. इस बीच कुछ सब्जेक्ट्स की परीक्षा तारीखों में बदलाव भी किया गया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि परीक्षा की डेट्स में क्या बदलाव किए गए हैं और किन स्टूडेंट्स को नए शेड्यूल के अनुसार एग्जाम देना होगा.

एग्जाम डे से जुड़ी जरूरी गाइडलाइंस

एग्जाम हॉल के गेट एग्जाम शुरू होने से 45 मिनट पहले खोल दिए जाएंगे. छात्रों को एग्जाम शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपनी सीट पर बैठना जरूरी है. जो छात्र देरी से पहुंचेंगे उन्हें एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी. छात्रों को अपने साथ पेन, पेंसिल और जरूरी स्टेशनरी लेकर आना कंपलसरी है.

किन परीक्षाओं की तारीख में हुआ है बदलाव

  • 10वीं के लेंगुएज और स्किल बेस्ट सब्जेक्ट्स का एग्जाम पहले 3 मार्च 2026 को होना था, अब ये एग्जाम 11 मार्च 2026 को होगा.
  •  12वीं कक्षा के लीगल स्टडीज सब्जेक्ट का एग्जाम पहले 3 मार्च 2026 को तय था, अब ये 10 अप्रैल 2026 को होगा.
  • बाकी सभी सब्जेक्ट्स के एग्जाम अपनी तय तारीख पर ही होंगे.
  • सभी एग्जाम सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे.

CBSE 10th क्लास अपडेटेड डेट शीट 2026

17 फरवरी 2026 – मैथ्स (स्टैंडर्ड / बेसिक)

18 फरवरी 2026 – होम साइंस

20 फरवरी 2026 – ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग, डेटा साइंस

21 फरवरी 2026 – इंग्लिश

25 फरवरी 2026 – साइंस

27 फरवरी 2026 – कंप्यूटर एप्लीकेशंस, आईटी, एआई

28 फरवरी 2026 – अरबी, संस्कृत, क्षेत्रीय भाषाएं

02 मार्च 2026 – हिंदी (कोर्स A और B)

07 मार्च 2026 – सोशल साइंस

09 मार्च 2026 – हिंदुस्तानी म्यूजिक (परकशन इंस्ट्रूमेंट्स), तेलुगु, अरबी, रूसी, पर्शियन, लेपचा, नेपाली, लिम्बू, जर्मन, कर्नाटक म्यूजिक (मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट्स), कर्नाटक म्यूजिक (वोकल), कर्नाटक म्यूजिक (परकशन इंस्ट्रूमेंट्स), थाई, हिंदुस्तानी म्यूजिक (मेलोडिक इंस्ट्रूमेंट्स), हिंदुस्तानी म्यूजिक (वोकल)

10 मार्च 2026 – फ्रेंच

11 मार्च 2026 –तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कॉर्प्स (NCC), तेलुगु – तेलंगाना, बोडो, तंगखुल, जापानी, भोटी, स्पेनिश, भूटिया, कश्मीरी, मिजो, बहासा मलयु, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी

संशोधित पेपर (पहले 3 मार्च)

CBSE 12th क्लास अपडेटेड डेट शीट 2026

17 फरवरी 2026 – बायोटेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप, शॉर्टहैंड

18 फरवरी 2026 – फिजिकल एजुकेशन

19 फरवरी 2026 – इंजीनियरिंग ग्राफिक्स, डांस फॉर्म्स, हॉर्टिकल्चर

20 फरवरी 2026 – फिजिक्स

21 फरवरी 2026 – ऑटोमोटिव, फैशन स्टडीज

24 फरवरी 2026 – अकाउंटेंसी

28 फरवरी 2026 – केमिस्ट्री

09 मार्च 2026 – मैथ्स / एप्लाइड मैथ्स

12 मार्च 2026 – इंग्लिश कोर / इलेक्ट्रिव

16 मार्च 2026 – हिंदी कोर / इलेक्ट्रिव

18 मार्च 2026 – इकोनॉमिक्स

23 मार्च 2026 – पॉलिटिकल साइंस

27 मार्च 2026 – बायोलॉजी

30 मार्च 2026 – हिस्ट्री

10 अप्रैल 2026 – लीगल स्टडीज (संशोधित तिथि)

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी जानकारी

छात्रों को एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचना जरूरी है. सुबह 10 बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी. इसलिए कोशिश करें कि आप 9:30 बजे तक सेंटर पहुंच जाएं. एग्जाम में बैठने के लिए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी, और स्कूल आईडी कार्ड साथ लाना जरूरी है.

CBSE बोर्ड का बड़ा फैसला, अगर छोड़ी पहली परीक्षा, तो नहीं दे पाएंगे दूसरा एग्जाम, जानें नए नियम

Featured Video Of The Day
Iran-America Nuclear Talk: 'समझौता न हुआ तो...' परमाणु वार्ता से पहले Trump की Khamenei को धमकी