CBSE 10th Topper Aarsha Aairah Jkoshi : CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी हो गए हैं. बोर्ड ने किसी टॉपर का नाम जारी नहीं किया था, लेकिन अब अलग-अलग राज्यों से टॉपर्स सामने आ रहे हैं. इन्हीं में से एक है आरशा साइराह जकोशी. आरशा ने 600 में से 600 नंबर हासिल किए हैं यानी हर सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर. अब आरशा ने अपनी इस सफलता का सीक्रेट शेयर किया है. आप भी जानें उन्होंने किस तरह की रणनीति बनाकर पढ़ाई की और ये मुकाम हासिल किया.
हर रोज पढ़ाई की, बहुत प्रेक्टिस की
आरशा गुरुग्राम के द मौर्या स्कूल में पढ़ती हैं. उन्होंने ANI को दिए इंटरव्यू में बताया, 'मैंने बहुत प्रेक्टिस की. हर रोज मेहनत से पढ़ाई की. मेरे स्कूल ने बहुत सहयोग किया और मुझे यहां से अच्छी गाइडेंस मिली. मैं इंजीनियरिंग के लिए तैयरी करना चाहती हूं. मेरे पेरेंट्स बहुत सपोर्टिव हैं आर मेरे डाउट्स सॉल्व करने में भी बहुत मदद करते हैं'.
आरशा ने कभी ट्यूशन नहीं ली
आरशा ने इससे पहले एक इंटरव्यू में कहा था, 'रोजाना स्कूल में पढाई की. इसके बाद रिवीजन करती थी. परीक्षा से पहले सैंपल पेपर और पिछले सालों के प्रश्न पत्र हल करती थी. सेल्फ-स्टडी पर फोकस था'. आरशा ने ये साबित कर दिया है कि अगर इरादे पक्के हों तो जीवन में कोइ भी परीक्षा कठिन नहीं होती. आरशा ने कभी कोई ट्यूशन नहीं लिया.
Exams खत्म होने के बाद हर छात्र को करने चाहिए ये 7 काम
कैसा रहा इस साल का CBSE 10वीं रिजल्ट
इस साल सीबीएसई का पास प्रतिशत 93.70% रहा है. 23.16 लाख छात्र पास हुए हैं. इनमें 90% से ज्यादा नंबर लाने वाले छात्रों की संख्या 2.21 लाख (8.96%) है. वहीं 95% से ज्यादा अंक हासिल करने वाले 55,368 (2.24%) छात्र शामिल हैं.
Top 10 Universities in Europe: विदेश में पढ़ने का है सपना तो ये हैं यूरोप की 10 टॉप यूनिवर्सिटीज