CBSE Class 10 Mathematics Question Paper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं. 10वीं के छात्रों ने पहले दिन बेसिक मैथेमेटिक्स की परीक्षा दी, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है. पेरेंट्स और छात्रों का कहना है कि बेसिक पेपर स्टैंडर्ड पेपर की तुलना में काफी ज्यादा टफ था. इसमें ऐसे सवाल पूछे गए थे, जो कई छात्रों के लिए काफी मुश्किल थे. यह परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की गई थी. ऐसे में हम आपके लिए पूरा क्वेश्चन पेपर लेकर आए हैं, जिससे आप भी उन सवालों को देख सकते हैं, जिन्हें सॉल्व करने में छात्रों के पसीने छूट गए. इसके अलावा हमने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले कुछ छात्रों से भी बातचीत की, जिसमें उन्होंने बताया कि एग्जाम कैसा रहा.
छात्रों ने कहा- काफी मुश्किल थे सवाल
दिल्ली में रोहिणी के केवीएस सेक्टर-3 के छात्र विवेक शाह ने बताया कि वो जिस तरह की तैयारी कर एग्जाम देने गए थे, वैसा क्वेश्चन पेपर नहीं आया. उन्होंने कहा कि मैथ्स के एग्जाम में क्वेश्चन काफी मुश्किल थे. सैंपल पेपर सॉल्व करने में कोई दिक्कत नहीं आई थी, लेकिन जब क्वेश्चन पेपर देखा तो कई सवाल ऊपर से निकल रहे थे. उन्होंने बताया कि जितना उन्हें आता था, उस हिसाब से उन्होंने सभी सवालों के जवाब देने की कोशिश की.
दिल्ली के मु्बारकपुर के गर्वनमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-2 के छात्र साहेब ने बताया कि बेसिक पेपर में कुछ ज्यादा ही हार्ड क्वेश्चन दे दिए थे. मेरे सारे दोस्तों ने भी एग्जाम देने के बाद यही कहा कि सवाल काफी मुश्किल आए थे. यही वजह थी कि सारे क्वेश्चन भी अटेंप्ट नहीं कर पाए. अगर इस एग्जाम में नंबर अच्छे नहीं आते हैं तो रिजल्ट के बाद दूसरा बोर्ड एग्जाम देने के बारे में सोचेंगे.
टीचर्स ने क्या कहा?
मॉडर्न पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग की प्रिंसिपल डॉ. अलका कपूर ने गणित के इस पेपर को लेकर कहा कि मैथ्स बेसिक का पेपर कठिन और लंबा था. छात्रों को थोड़ी मुश्किल हुई, इसमें व्यापक गणना (calculations) की जरूरत थी, जिसने उन छात्रों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई, जिन्होंने कठिन सवालों से बचने के लिए बेसिक लेवल चुना था. छात्रों को ग्राफ वाले प्रश्न कठिन लगे. हालांकि बेसिक की तुलना में स्टैंडर्ड पेपर छात्रों के लिए बहुत आसान रहा.
ये है क्वेश्चन पेपर का पूरा पीडीएफ -