10 minutes ago

CBSE 12th Result 2026 Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) जल्द ही 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने वाला है. इस साल लगभग 18 लाख से ज़्यादा बच्चों ने CBSE 12वीं की परीक्षा दी है. परीक्षाओं में लगभग 10.2 लाख लड़के और 8.3 लाख लड़कियां शामिल हुईं हैं. CBSE ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि 30 अप्रैल के आसपास CBSE 12 का रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट जारी होने के बाद, उसे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट और DigiLocker और UMANG जैसे डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर देखा जा सकेगा.  पिछले सालों के ट्रेंड के देखे तो CBSE परीक्षा के बाद रिजल्ट घोषित करने में लगभग 35-40 दिन का समय लगती है. इस साल ये परीक्षा

CBSE 12th Result 2026 Live Updates:

Apr 24, 2026 09:18 (IST)

वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?

कई बार रिजल्ट वाले दिन हैवी ट्रैफिक के कारण आधिकारिक वेबसाइट पर लोड होने में देरी लग जाती है. ऐसे में छात्र DigiLocker या UMANG App पर भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं.

Apr 24, 2026 07:27 (IST)

CBSE Class 12 का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन कैसे देखें

CBSE Class 12 का रिजल्ट 2026 देखने के लिए, नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप को फ़ॉलो करें.

1.CBSE की ऑफ़िशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.

2: होम पेज पर CBSE 12th Result 2026 लिंक को चुनें.

3: यूज़र को एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा, जहां कैंडिडेट्स को अपनी लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी.

4. CBSE Class 12 का रिजल्ट 2026 देखने के लिए 'Submit' पर क्लिक करें.

5: रिजल्ट देखें और डाउनलोड करें.

Apr 24, 2026 06:53 (IST)

CBSE 12th Result 2026 Live: जल्द जारी होगा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के अंतिम चरण में है. परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है.

Featured Video Of The Day
दिल्ली में गाड़ी चलाने वालों के लिए ALERT, अब इन लोगों को नहीं मिलेगा डीजल-पेट्रोल और CNG