CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई (CBSE) के लाखों छात्रों को 10वीं रिजल्ट के बाद अब 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. जल्द ही बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है. फिलहाल इस बोर्ड रिजल्ट को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, जिसमें ये भी बताया जा रहा है कि रिजल्ट इसी हफ्ते जारी किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि बोर्ड रिजल्ट को लेकर लेटेस्ट अपडेट क्या है और छात्रों को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए.
क्या इसी हफ्ते आएगा रिजल्ट?
CBSE की तरफ से कभी भी पहले नहीं बताया जाता है कि रिजल्ट कब जारी किया जाएगा. बोर्ड अचानक से रिजल्ट जारी करता है, ऐसे में सटीक तारीख का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल हो जाता है. हालांकि इस बार बोर्ड रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकता है, बताया जा रहा है कि अप्रैल के आखिर तक कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
छात्र इन बातों रखें ख्याल
बोर्ड रिजल्ट की तारीख और इससे जुड़े कई तरह के दावे किए जा रहे हैं. ऐसे में छात्रों को सतर्क रहने की जरूरत है. रिजल्ट या किसी भी अपडेट के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर ही यकीन करें, अगर कोई दावा करता है कि रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो गया है तो तुरंत सीबीएसई की वेबसाइट पर जाकर चेक करें, इस तरह के लिंक पर क्लिक बिल्कुल न करें.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर 'CBSE Class 12 Result 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालें.
- सबमिट बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- इसे डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
वेबसाइट नहीं खुले तो क्या करें?
आधिकारिक वेबसाइट पर लोड बढ़ने से कई बार रिजल्ट खुलने में दिक्कत होती है, ऐसे में छात्र DigiLocker या UMANG App पर भी अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं.
क्या यूपी और उत्तराखंड बोर्ड एक साथ जारी करेंगे 10वीं-12वीं का रिजल्ट? ये है लेटेस्ट अपडेट