CBSE 10th Result Pass Percentage: इस साल 93.70% छात्र हुए पास, पिछले साल से 0.04% ज्यादा

CBSE 10th Board Results 2026: सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल एग्जाम में 25 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. इनमें से 93.70% छात्र पास हुए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी किया है जिसमें इस साल 93.70 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं
  • इस साल कुल 24.71 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी जिनमें से 23.16 लाख छात्र सफल रहे
  • लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.99 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का 92.69 प्रतिशत रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार पासिंग पर्सेटेंज पिछले साल की तुलना में थोड़ा सुधरा है. CBSE के मुताबिक, इस साल 10वीं बोर्ड में 93.70% छात्र परीक्षा में पास हुए हैं. 2025 की तुलना में यह 0.04% ज्यादा है.  

CBSE ने बताया कि इस साल 24.71 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 23.16 लाख छात्र पास हो गए. इस हिसाब से पासिंग पर्सेंटेज 93.70% रहा. यानी इस साल 1.55 लाख से ज्यादा छात्र फेल हो गए हैं.

CBSE रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए क्लिक करें.

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

हर साल की तरह इस साल भी लड़कियों ने बाजी मार ली है. 10वीं बोर्ड में इस साल छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज 94.99% और छात्रों का 92.69% रहा. ट्रांसजेंडर्स का पासिंग पर्सेंटेज 87.50% रहा. छात्र-छात्राओं का पासिंग पर्सेंटेज 2025 में भी लगभग इतना ही था.

कितने छात्रों के 95% से ज्यादा रहे?

CBSE ने प्रेस रिलीज में बताया कि इस साल 2,21,574 छात्र-छात्राएं ऐसे रहे, जिनके 90% या उससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए. वहीं 55,368 छात्र-छात्राओं को 95% या उससे ज्यादा नंबर मिले.

Advertisement

17 फरवरी से 10 मार्च तक चले थे एग्जाम

CBSE ने 10वीं बोर्ड के एग्जाम 17 फरवरी से 10 मार्च के बीच करवाए थे. इस साल 10वीं बोर्ड में 25 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी थी. CBSE अब से साल में दो बार एग्जाम करवाता है. दूसरे फेज के एग्जाम मई में होने हैं. इसलिए इस बार रिजल्ट इतनी जल्दी आ गया है. 
 

Featured Video Of The Day
कार और बस में टक्कर, 6 लोग जिंदा जले- VIDEO में दिखा आग का प्रचंड रूप