Budget 2026: विदेश में पढ़ाई करने वालों को सरकार का बड़ा तोहफा, इतना कम कर दिया टैक्स

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए एजुकेशन सेक्टर को लेकर कई तरह के ऐलान किए. इसमें ये भी बताया गया कि विदेश में पढ़ने के लिए जाने वाले छात्रों को कितनी राहत दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विदेश में पढ़ाई करने वालों को बड़ा तोहफा

Budget 2026:  वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने बजट पेश करते हुए एक बड़ा ऐलान किया है. जिसमें उन्होंने विदेश में पढ़ाई पर लगने वाले टैक्स में बड़ी राहत दी है. वित्त मंत्री ने बताया कि शिक्षा और स्‍वास्‍थ्‍य पर TCS 5 परसेंट से घटाकर 2 परसेंट कर दिया गया है, इससे पेरेंट्स की हजारों रुपये की बचत होगी. ये टैक्स 10 लाख से ज्यादा की रकम भेजने पर लगाया जाता है. इसके अलावा इलाज के लिए लिया जाने वाला टीसीएस भी 5 से घटाकर 2 फीसदी कर दिया गया है. यानी विदेश में इलाज कुछ हद तक सस्ता हो जाएगा. 

TCS कम होने पर कितने पैसे बचेंगे?

टैक्स कलेक्टेड ऑन सोर्स यानी टीसीएस 10 लाख से ज्यादा की फीस पर वसूला जाता है. पहले 10 लाख से ज्यादा की फीस पर 5 फीसदी टीसीएस लगता था, जिसे अब कम किया गया है. 20 लाख रुपये पहले पहले जहां एक लाख रुपये का टैक्स चुकाना होता था, वहीं अब ये कम होकर सिर्फ 40 हजार हो जाएगा. यानी सीधे 60 हजार रुपये की बचत होगी. इसके लिए पैन लगाना जरूरी होता है, बिना पैन के टैक्स की रकम दोगुनी हो सकती है. कुल मिलाकर विदेश में इलाज या फिर पढ़ाई के लिए पैसा भेजना अब आसान होगा. इसे लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मैं उदारीकृत प्रेषण योजना (जिसे लोकप्रिय रूप से LRS के नाम से जाना जाता है) के तहत शिक्षा प्राप्त करने और चिकित्सा उद्देश्यों के लिए TCS दर को 5% से घटाकर 2% करने का प्रस्ताव करती हूं.'

जीडीपी ग्रोथ पर दी जानकारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था का हाल भी बताया. उन्होंने कहा कि 2026-27 में ऋण-से-जीडीपी औसत, जीडीपी का 55.6% रहने का अनुमान है. यह पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में 56.1% था. राजकोषीय घाटा, जीडीपी का 4.3 प्रतिशत रहेगा, यह वित्त वर्ष 2025-26 में 4.4% था. 2026-27 में 36.5 लाख करोड़ गैर-ऋण प्राप्तियों अनुमान है. 

विदेश में घूमना भी हुआ आसान

विदेश जाने पर होने वाले खर्चे पर भी अब TCS घटा दिया गया है, यानी विदेश घूमने के शौकीनों को भी थोड़ी राहत दी गई है. इससे उन्हें किफायती यात्रा का मौका मिलेगा. हॉलिडे और ट्रैवल पैकेज बुक करने वाले लोगों को इस तरह का टैक्स देना होता था. इसके अलावा वित्त मंत्री ने ये भी बताया है कि छोटे व्यापारियों, आउटसोर्सिंग एजेंसियों और फ्रीलांस करने वालों के लिए भी टैक्स नियम सरल होंगे. 

Budget 2026: पांच नई यूनिवर्सिटी, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और कंटेंट क्रिएटिव लैब...एजुकेशन को लेकर बजट में हुए ये ऐलान

Featured Video Of The Day
Budget 2026: Content Creators के लिए वित्त मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान | Nirmalara Sitharaman