Budget 2026: पांच नई यूनिवर्सिटी, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और कंटेंट क्रिएटिव लैब...एजुकेशन को लेकर बजट में हुए ये ऐलान

Budget 2026: वित्त मंत्री ने कहा कि क्लासरूम में ज्यादा समय बिताने के लिए युवतियों के लिए एक गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना हर जिले में की जाएगी. इसके अलावा कहा गया कि भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर बढ़ावा दिया जाएगा

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Budget 2026 Nirmala Sitharaman

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एजुकेशन सेक्टर को लेकर कहा कि हमारी सरकार राज्यों को पांच विश्वविद्यालय स्थापित करने में मदद करेगी. ये योजनाएं शैक्षिक जोन के लिए होंगीं. उच्च शिक्षा के क्षेत्र में स्टेम यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी. क्लासरूम में ज्यादा समय बिताने के लिए युवतियों के लिए एक गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना हर जिले में की जाएगी. वित्त मंत्री ने बताया कि मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा. साथ ही 5 क्षेत्रीय मेडिकल सेंटर खोले जाने की योजना है. इसके अलावा 3 नए आयुर्वेद संस्थान भी खोले जाएंगे. 

एजुकेशन को लेकर ये ऐलान

  • नक्षत्र विज्ञान को बढा़ने के लिए काम किया जाएगा. 
  • डिजिटल नॉलेज ग्रिड की स्थापना की जाएगी और पांडुलिपियों को भी आगे बढ़ाया जाएगा. 
  • नौकरियों के लिए एक नया इको-सिस्टम बनाया जाएगा. भारत में कई संभावनाएं हैं. 
  • हम इकॉलोजिक रूप से सतत ट्रैकिंग की व्यवस्था हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में करने वाले हैं. 
  • वेटनरी कॉलेज और अस्पताल बनाने की योजना भी शुरू होगी. साथ ही टेस्टिंग लैब को भी अपग्रेड करने की व्यवस्था होगी. 
  • चार टेलिस्कोप इंफ्रा फैसिलिटी की स्थापना की जाएगी. 
  • भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के तौर पर बढ़ावा देने के लिए, राज्यों को देश में 5 रीजनल हब स्थापित करने में मदद करने के लिए प्रस्ताव

कंटेंट क्रिएटिव लैब 

वित्त मंत्री ने कहा कि एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक्स (एवीजीसी) क्षेत्र में तेजी को देखते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज को 15,000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी ‘कंटेंट क्रिएटर लैब' स्थापित करने में सहायता का प्रस्ताव रखा गया है. बजट में 15,000 माध्यमिक विद्यालयों में 'कंटेंट लैब' की स्थापना के लिए भारतीय रचनात्मक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई को सहायता देने का प्रस्ताव भी है. वित्त मंत्री ने खेल क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए खेलो इंडिया मिशन शुरू करने का प्रस्ताव किया. 

Featured Video Of The Day
Budget 2026: बजट भाषण पूरा होते ही शेयर बाजार में हाहाकार | Share Market Crash | Nirmala Sitharaman