सेल्फ स्टडी और ऑनलाइन क्लास का कमाल, बेगूसराय की नाहिद बनी बिहार में 10वीं की सेकंड टॉपर

बेगूसराय की नाहिद सुल्तान ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 489 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया. सेल्फ स्टडी और मेहनत के दम पर मिली इस सफलता से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बेगूसराय की नाहिद सुल्तान ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 489 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया.

Bihar News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मैट्रिक परीक्षा परिणाम में बेगूसराय की छात्रा नाहिद सुल्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है. 489 अंक लाकर उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि स्कूल और पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है. उनकी इस उपलब्धि से इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है.

कड़ी मेहनत और अनुशासन का मिला फल

Bihar School Examination Board द्वारा घोषित इस परीक्षा में नाहिद की सफलता उनके अनुशासन और मेहनत का परिणाम है. वह रोजाना 6 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी करती थीं. इसके साथ ही उन्होंने ऑनलाइन क्लासेस और प्राइवेट ट्यूशन का सहारा लिया. नाहिद का कहना है कि उन्हें भरोसा था कि वह टॉप फाइव में जरूर जगह बनाएंगी और उनकी मेहनत रंग लाई.

परिवार और शिक्षकों का मिला पूरा साथ

नाहिद सुल्तान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और शिक्षकों को दिया है. उन्होंने बताया कि पढ़ाई के दौरान उन्हें घरवालों का पूरा सहयोग मिला. स्कूल के शिक्षकों ने भी हर विषय में उनका मार्गदर्शन किया जिससे उनकी तैयारी मजबूत हुई. रिजल्ट आने के बाद परिवार ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पूरे गांव में जश्न जैसा माहौल बन गया.

डॉक्टर बनकर समाज सेवा का सपना

नाहिद का सपना आगे चलकर डॉक्टर बनने का है. वह मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती हैं ताकि जरूरतमंद लोगों की मदद कर सकें. उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान कई लोगों की असमय मौत ने उन्हें काफी प्रभावित किया. इसी वजह से उन्होंने डॉक्टर बनकर समाज सेवा करने का लक्ष्य तय किया है.

Advertisement

साधारण परिवार से खास उपलब्धि तक का सफर

नाहिद के पिता सोहराब आलम बेंगलुरु में मस्जिद के इमाम हैं जबकि उनकी मां नूर सबा गृहिणी हैं. तीन भाइयों के बीच नाहिद इकलौती बहन हैं. साधारण परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को कभी नहीं छोड़ा और लगातार मेहनत करती रहीं. इंटरव्यू के दौरान भी उन्होंने आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और अपनी तैयारी का प्रदर्शन किया.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में 'इंतजार शास्त्र' से शुरू हुई सियासी बहस ने लिया नया मोड़, सीएम भजनलाल का गहलोत पर पलटवार

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran War होगी भयनकर, 3,500 मरीन और पहुंचे, 20 साल में मिडिल ईस्ट में US की सबसे बड़ी तैनाती | War