Bihar Board Result 2026: बिहार बोर्ड (BSEB) के 10वीं और 12वीं के नतीजों का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रिजल्ट घोषित होने से पहले पटना के बोर्ड ऑफिस में एक बहुत बड़ा 'सीक्रेट ऑपरेशन' चलता है, जिसे 'टॉपर्स वेरिफिकेशन' कहते हैं. अब वो जमाना गया जब कोई भी खुद को टॉपर बता देता था. बिहार बोर्ड ने अब ऐसी फुलप्रूफ तैयारी कर ली है कि कोई 'फर्जी' टॉपर बनकर बोर्ड की किरकिरी नहीं करा पाएगा और उनके वीडियो भी वायरल नहीं होंगे. आइए समझते हैं कि आखिर रिजल्ट से पहले टॉपर वैरिफिकेशन में साथ क्या-क्या होता है.
बिहार बोर्ड में क्यों पड़ी वेरिफिकेशन की जरूरत?
अगर आपको साल 2016 की 'रूबी राय' याद है, तो आप समझ जाएंगे कि यह सब क्यों शुरू हुआ. उस समय 12वीं की इस आर्ट्स टॉपर ने कैमरे पर कह दिया था कि 'पॉलिटिकल साइंस' में खाना बनाना सिखाया जाता है. इस एक बयान ने बिहार बोर्ड की फजीहत करा दी थी. जांच हुई तो पता चला कि कॉपियों में हेरफेर करके उसे टॉपर बनाया गया था. ऐसे एक-दो नहीं कई केस सामने आए. जिसके बाद से बोर्ड ने फैसला कर लिया कि अब रिजल्ट से पहले हर संभावित टॉपर का वैरिफिकेशन होगा.
BSEB में कैसे होता है टॉपर्स का वेरिफिकेशन
1. बोर्ड ऑफिस में संभावित टॉपर्स (जिनके नंबर सबसे ज्यादा आए हैं) को बुलाया जाता है. वहां उनके साथ 3 बड़े टेस्ट होते हैं. सबसे पहले बच्चे की लिखाई यानी हैंडराइटिंग मैच की जाती है. यह देखा जाता है कि जिस हाथ ने एग्जाम हॉल में कॉपी लिखी थी, क्या यह वही बच्चा है. इससे 'मुन्ना भाई' वाला खतरा खत्म हो जाता है.
2. सब्जेक्ट के माहिर टीचर्स (Experts) बच्चे से आमने-सामने सवाल पूछते हैं. अगर किसी ने मैथ्स में 100 में से 99 नंबर पाए हैं, तो उससे कुछ कठिन सवाल पूछे जाते हैं, ताकि पता चल सके कि उसे वाकई में वो विषय आता है या उसने सिर्फ रट्टा मारा है.
3. टॉपर्स की कॉपियों को एक बार फिर से बारीकी से चेक किया जाता है. कहीं कोई नंबर देने में गलती तो नहीं हुई, क्या सारे जवाब सही हैं. जब बोर्ड 100% तसल्ली कर लेता है, तभी उस बच्चे का नाम टॉपर लिस्ट में डाला जाता है.
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट कब आएंगे
फरवरी में हुई 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के बाद अब 20 मार्च को बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर रहा है. इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए रिजल्ट जारी होगा और आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर रिजल्ट लाइव कर दिया जाएगा.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट NDTV पर कैसे चेक करें (How to check Bihar Board 10th Result 2026 at www.ndtv.in)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
- होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब यहां पर आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
- आप Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करिए.
- खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा. इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें.
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
- ऐसा करने पर बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.