Bihar Board 10th Result: बिहार में रिजल्ट से पहले ही 10वीं के टॉपर्स को मिल रहा अलर्ट, बोर्ड का आ रहा बुलावा

Bihar Board 10th Result Toppers Verification: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से 12वीं के बाद अब 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. रिजल्ट से पहले टॉपर्स वेरिफिकेशन का प्रोसेस शुरू हो चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bihar Board 10th Result

Bihar Board 10th Result Toppers Verification: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की तरफ से किसी भी दिन 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. लाखों छात्र इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बिहार बोर्ड ने 23 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया था, जिसमें छात्राओं ने बाजी मारी थी. अब कुछ ही दिन में 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया जा सकता है. इसी बीच बोर्ड की तरफ से टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जा रहा है, यानी जो छात्र बिहार बोर्ड की 10वीं परीक्षा में टॉप करेंगे, उन्हें पहले ही इसका अंदाजा लग जाएगा. 

क्या है टॉपर्स वेरिफिकेशन?

बिहार शिक्षा बोर्ड की तरफ से उन छात्रों को वेरिफाई किया जाता है, जिन्होंने परीक्षा में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं. पिछले कुछ साल से ऐसा किया जा रहा है, क्योंकि पहले कई ऐसे टॉपर्स भी सामने आते थे, जिन्हें कोई आसान सवाल पूछने पर वो उसका जवाब तक नहीं दे पाते थे. ऐसे में बोर्ड की तरफ से अब किरकिरी से बचने के लिए टॉपर्स का वेरिफिकेशन होता है. इससे ये सुनिश्चित किया जाता है कि वाकई छात्र इतने नंबर लाने के योग्य है या फिर नहीं. 

वेरिफिकेशन में क्या होता है?

टॉपर्स को वेरिफिकेशन के लिए बुलाने के बाद बोर्ड के अधिकारी उनसे कुछ सवाल पूछते हैं. ये सवाल उनके सिलेबस से ही होते हैं, जिनसे ये पता लगाया जाता है कि उन्हें इसकी जानकारी है या नहीं. इसके अलावा छात्रों की हैंडराइटिंग भी मैच होती है. ये सब सुनिश्चित होने के बाद टॉपर्स के नाम लिस्ट में शामिल किए जाते हैं. हालांकि इस प्रक्रिया से कई छात्रों को रिजल्ट से पहले ही अंदाजा हो जाता है कि उनका नाम टॉपर्स लिस्ट में शामिल हो सकता है. 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने से पहले भी कुछ ऐसा ही हुआ था. 

कब तक जारी हो सकता है रिजल्ट?

बिहार बोर्ड की तरफ से फिलहाल तारीख नहीं बताई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 28 या फिर 30 मार्च तक रिजल्ट जारी किया जा सकता है. टॉपर्स वेरिफिकेशन लगभग पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट फाइनल किया जा रहा है. यानी 10वीं के छात्र रिजल्ट के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और अपना रोल नंबर अपने पास रखें. 

Advertisement

QR कोड स्कैन करें और रिजल्ट देखें - 

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं
  • होमपेज पर दिख रहे "BSEB Matric Result 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल कोड (Roll Code) और रोल नंबर (Roll Number) भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें
  • सबमिट बटन दबाने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा

एनडीटीवी पर ऐसे चेक करें रिजल्ट 

  • एनडीटीवी पर रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.ndtv.in पर जाएं.
  • होमपेज पर बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • यहां आपको बोर्ड एग्जाम रिजल्ट की लिस्ट मिलेगी.
  • Bihar Board Class 10 Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
  • खुलते ही एक फॉर्म खुलेगा, इसमें स्टूडेंट अपना नाम, नंबर, रोल नंबर आदि दर्ज करें. 
  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.
  • ऐसा करते ही बीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर खुल जाएगा.

CBSE ने पिछले साल इस तारीख को जारी किया था रिजल्ट, इस बार कब तक आएगा?

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Hormuz Strait पर टोल की तैयारी में ईरान... नए कानून की है तैयारी | BREAKING NEWS